• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थोक मुद्रास्फीति, मई में बढ़ी 15.88 प्रतिशत

Writer D by Writer D
14/06/2022
in Business
0
Wholesale Inflation

inflation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। देश का थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) मई 2022 में और बढ़कर 15.88 प्रतिशत पहुंच गयी जो वर्ष 1991 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर है।

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति लगातार चौदह महीने से 10 प्रतिशत के ऊपर चल रही है। अप्रैल 2022 में थोक मुद्रास्फीति 15.08 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति मई 2022 माह में (प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार) 15.88 प्रतिशत रही जो मई 2021 में 13.11 प्रतिशत थी।”

मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष के इसी माह की तुलना में कच्चे तेल तथा प्राकृतिक गैस, खाद्य वस्तुओं, प्राथमिक धातुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं, रसायन और रसायनिक उत्पादों तथा खाद्य उत्पादों आदि के थोक मूल्य बढ़ने से मई में थोक मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ा।

अप्रैल की तुलना में मई माह में थोक मूल्य सूचकांक में 1.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति मई माह में घटकर 7.04 प्रतिशत रही जबकि अप्रैल में यह 7.79 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक नीतिगत दरें तय करने में खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है। रिजर्व बैंक के सामने मुद्रास्फीति को औसतन चार प्रतिशत के दायरे में रखने की चुनौती है। इस समय मुद्रास्फीति के बढ़ते पर अंकुश लगाने के लिए रिजर्व बैंक कर्ज महंगा करने की नीति अपना रहा है और मई से अबतक रेपो दर में दो बार 0.90 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है।

विकास कार्यों को नहीं महंगाई को बढ़ावा दे रहे हैं मुख्यमंत्री योगी : अखिलेश यादव

रेटिंग एजेंसी इकरा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, “ऊंचे तुलनात्मक आधार के बावजूद थोक मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) मई 2022 में कुछ और चढ़कर 15.9 प्रतिशत तक पहुंच गयी जो सितंबर 1991 के बाद इसका उच्चतम स्तर है।” उन्होंने कहा कि मई का आंकड़ा विश्लेषकों के पुर्वानुमान से ऊंचा है।

Tags: Business NewsInflationRetail inflation
Previous Post

दीपिका पादुकोण की अचानक बिगड़ी तबीयत, जाना पड़ा हॉस्पिटल

Next Post

उत्तर प्रदेश ने कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

22/06/2026
Next Post
cm yogi

उत्तर प्रदेश ने कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

भारत और श्रीलंका

पुजारा और रहाणे की जगह लेंगे ये खिलाड़ी, 4 मार्च से पहला टेस्ट

28/02/2022
5th vande bharat train

देश को मिली 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानें इसका रूट

11/11/2022
dipika- ibrahim

यूजर ने शोएब इब्राहिम से किया ये सवाल, तो एक्टर ने दिया मज़ेदार जवाब

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version