• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आदित्य ठाकरे ने रामलला का किया दर्शन, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

Writer D by Writer D
15/06/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र
0
Aaditya Thackeray

Aaditya Thackeray

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने बुधवार को हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला व श्रीराम जन्म भूमि में रामलला का शिव सैनिकों के साथ दर्शन किया। इस दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत व महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री व सांसद भी मौजूद रहे।

इससे पूर्व होटल पंचशील में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कह दिया कि हमारे दौरे को राजनीति से न जोड़ा जाए, लेकिन उनके बयानों से स्पष्ट संकेत मिलता है वह महाराष्ट्र में हिन्दू वोटर को आकर्षित करने के लिए यहां पहुंचे थे।

हिन्दू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे और इस्कॉन मुंबई के संबंधों को याद करते हुए, इस्कॉन रामनगर के दर्शन के निमंत्रण और प्रेम केलिए मैं आभारी हूं। हरे कृष्ण 🙏 @india_iskcon pic.twitter.com/NH1c1bBUmM

— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) June 15, 2022

उन्होंने कहा कि 2018 में हमने ये नारा दिया था कि पहले मन्दिर फिर सरकार। उसके बाद ही मन्दिर बनना शुरू हुआ है। साथ ही उन्होंने अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के निर्माण की भी मांग की।

Image

आदित्य (Aaditya Thackeray) दोपहर 12 बजे के बाद अयोध्या पहुंचे। वह सबसे पहले रामनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। यहां भोजन करने के बाद देवकाली स्थित एक पैलेस में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या भारत की आस्था से जुड़ी हुई है। 2018 में हमने ये नारा दिया था कि पहले मंदिर फिर सरकार। इसके बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ।

Image

फिलहाल अयोध्या में कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर बनना शुरू हो गया है। यह हिंदुओ की आस्था का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि हम हनुमान जी और रामलला से प्रार्थना करेंगे कि हमारे हाथों से लोगों की अच्छी सेवा हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अयोध्या में महाराष्ट्र सदन की जगह के लिए मुख्यमंत्री योगी से भी बात करेंगे। आदित्य (Aaditya Thackeray) ने कहा कि चुनाव में हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।अयोध्या में हम भक्त बनकर आये हैं। यहां के साधु-संतों से भी हमे आशीर्वाद मिला है। राम के साथ अयोध्या के सभी लोगो से हमारा नाता है। हम यहाँ इसलिए दर्शन करने आये है कि हमारे हाथों से अच्छी सेवा हो। उन्होंने ईडी की राहुल से पूछताछ पर कहा कि आज सभी केंद्रीय एजेंसियां प्रचार साहित्य बन गई हैं।

Image

इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद मां सरयू की सायंकालीन आरती करेंगे।

Tags: aaditya thackerayayodhya newsMaharashtra NewsNational newsup news
Previous Post

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योगी सरकार दिखा रही स्‍वावलंबन की राह

Next Post

जीबीसी से मिलेगा खेतीबाड़ी से जुड़े क्षेत्रों को ‘बूस्टर डोज’

Writer D

Writer D

Related Posts

Skin Tanning
Main Slider

सनटैन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस कर लें ये उपाय

08/08/2026
Jamun Seeds for Grey Hair
Main Slider

सफेद बालों पर इस्तेमाल करें इन बीजों का, मिलेगा कालापन

08/08/2026
Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

08/08/2026
Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Urmila Patel
उत्तर प्रदेश

घूंघट की चौखट से आत्मनिर्भरता तक: उर्मिला ने बदली अपनी तकदीर, गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

07/08/2026
Next Post
agriculture

जीबीसी से मिलेगा खेतीबाड़ी से जुड़े क्षेत्रों को ‘बूस्टर डोज’

यह भी पढ़ें

House Roof Collapsed

बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

06/08/2026
International Labor Organization

दुनिया के 330 करोड़ कामगारों में से 50 फीसदी के नौकरियों पर खतरा

15/10/2020

शराब कांड में फरार 25 हजार के इनामी को यूपी एसटीएफ ने पकड़ा

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version