• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीबीसी से मिलेगा खेतीबाड़ी से जुड़े क्षेत्रों को ‘बूस्टर डोज’

Writer D by Writer D
15/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
agriculture

agriculture

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। खेतीबाड़ी से जुड़े क्षेत्रों के लिए जीबीसी 3 ( GBC 3) ‘बूस्टर डोज’ (Booster Dose) साबित होगी। इस क्षेत्र में जीबीसी 3 के जरिए सर्वाधिक 3480 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आना इसका सबूत है। खास बात यह है कि यह निवेश प्रदेश के हर क्षेत्र के लिए हैं। इस क्षेत्र में आये निवेश के करीब पांच दर्जन प्रस्तावों से 27 जिले संतृप्त होंगे।

पशुपालन क्षेत्र में बाराबंकी के गोदरेज एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड 85 करोड़ रुपये, बिजनोर के लिए सांगवान पोल्ट्री फार्म प्राइवेट लिमिटेड 56 करोड़ रुपये, कानपुर नगर के लिए कपिला कृषि उद्योग लिमिटेड के 17 करोड़ रुपये और सहारनपुर के वेंको रिसर्च एंड ब्रीडिंग फार्म लिमिटेड के निवेश 50 करोड़ रुपए का निवेश।

इस तरह से जोड़ के कुल 208 करोड़ रुपए का निवेश इस क्षेत्र में है। खेती बाड़ी से जुड़े डेयरी क्षेत्र में भी 5 प्रस्तावों के जरिए 482 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। कृषि और उससे संबन्धित प्रस्तावों में से करीब दर्जन भर प्रस्ताव 100 करोड़ रुपए से ऊपर के हैं।

भविष्य में किसानों की खुशहाली की वजह बनेंगे ये निवेश

आने वाले दिनों में ये निवेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की मंशा के अनुसार प्रदेश के लाखों किसानों और गावों की खुशहाली की वजह बनेंगे। मालूम हो कि खेतीबाड़ी (Agriculture) की बेहतरी के जरिए किसानों की खुशहाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अपने पहले कार्यकाल के पहले दिन से सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योगी सरकार दिखा रही स्‍वावलंबन की राह

पहली कैबिनेट में ही उन्होंने प्रदेश के लघुसीमान्त किसानों की कर्जमाफी के जरिए इसे साबित भी किया। फिर तो यह सिलसिला ही चल निकला। मसलन दशकों से लंबित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करते हुए सिंचन क्षमता में करीब 25 लाख हेक्टेयर का विस्तार, रिकॉर्ड मात्रा में धान एवं गेंहू की खरीद एवं तय समय में भुगतान, आजादी के बाद से अब तक का गन्ने का सर्वाधिक भुगतान आदि इसके सबूत हैं।

सरकार को यह पता है कि सिर्फ उत्पादन बढ़ाने से किसानों की आय बढ़ने से रही। इसके लिए बाजार की मांग के अनुसार खेती करने के साथ उत्पाद के प्रसंस्करण की भी व्यवस्था करनी होगी। इसीलिए प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर खासा जोर है।  जीबीसी-3 में आये प्रस्ताव प्रसंस्करण से ही जुड़े हैं।

Tags: Agriculturecm yogiLucknow News
Previous Post

आदित्य ठाकरे ने रामलला का किया दर्शन, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

Next Post

स्वास्थ्य व सम्बद्ध क्षेत्रों में बढ़ा निवेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Doctors

स्वास्थ्य व सम्बद्ध क्षेत्रों में बढ़ा निवेश

यह भी पढ़ें

Bolt launches its wireless neckband headphones, see price

बोल्ट ने लॉन्च किया अपना वायरलेस नेकबैंड हेडफोन, देखें कीमत

23/06/2021
pm modi-cm yogi

उत्तर प्रदेश में सरकार विकासवाद से चल रही है, भाई-भतीजावाद से नहीं : PM मोदी

15/07/2021
'Universe Boss' Chris Gayle Underwater Push-Ups In Maldives

‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने मालदीव में पानी के अंदर किये पुश-अप

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version