• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजिटल क्रांति और आर्थिक उन्नति की नई मिसाल बना यूपी

From DBT to digital transactions, Uttar Pradesh has created a record

Writer D by Writer D
06/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Digital Transaction

Digital Transaction

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में डिजिटल क्रांति (Digital Revolution) और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से लेकर डिजिटल लेनदेन (Digital Transactions) और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में अभूतपूर्व वृद्धि तक, यूपी आज देश के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। नीति आयोग ने जहां यूपी को ‘फ्रंट रनर’ का दर्जा दिया है, वहीं भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में राज्य की कर हिस्सेदारी 11.6% रही, जो महाराष्ट्र के बाद देश में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि नि:संदेह सीएम योगी के प्रयासों से यूपी को विकास के पथ पर अग्रणी राज्य बनाती है।

डिजिटल लेनदेन (Digital Transactions) में शिखर पर यूपी

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल ट्रांजैक्शन के मामले में देश में नंबर एक स्थान हासिल किया है। 2017-18 में जहां राज्य में ₹122.84 करोड़ के डिजिटल लेनदेन दर्ज किए गए थे, वहीं 2024-25 में दिसंबर 2024 तक यह आंकड़ा ₹1024.41 करोड़ तक पहुंच गया। इसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का आधे से अधिक योगदान रहा। डिजिटल बैंकिंग की आसान पहुंच, गांवों तक इंटरनेट की उपलब्धता, वित्तीय जागरूकता और पर्याप्त उपकरणों ने इस क्रांति को यूपी में संभव बनाया। राज्य में 20,416 बैंक शाखाएं, 4,00,932 बैंक मित्र और बीसी सखी, 18,747 एटीएम और 4,40,095 बैंकिंग केंद्र इसकी मजबूत आधारभूत संरचना को दर्शाते हैं।

डीबीटी से सीधे सशक्त हो रहे लाभार्थी, बिचौलिये गायब

डीबीटी के माध्यम से योगी सरकार ने 11 विभागों की 207 योजनाओं के तहत 9 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों के खातों में ₹1,11,637 करोड़ का भुगतान किया है। इसमें 113 केंद्रीय और 94 राज्य योजनाएं शामिल हैं। इस प्रणाली ने न केवल योजनाओं के पात्रता में पारदर्शिता बढ़ाई है, बल्कि ₹10 हजार करोड़ की बचत भी की है। यह प्रक्रिया न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाती है, बल्कि जरूरतमंदों तक सीधे लाभ पहुंचाने में भी कारगर सिद्ध हुई है। यूपी इस मामले में डिजिटल क्रांति का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बनकर उभरा है।

जीएसडीपी में हुई दोगुनी से अधिक वृद्धि

1950 से 2017 तक उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी महज ₹12.75 लाख करोड़ तक पहुंच सकी थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे और 2017 से योगी सरकार की मेहनत से पिछले आठ वर्षों में यह आंकड़ा दोगुना से अधिक होकर 2024-25 में ₹27.51 लाख करोड़ तक पहुंचने जा रहा है।

देश की जीडीपी में 9.2% हिस्सेदारी के साथ यूपी अब देश का दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक योगदानकर्ता बन गया है। 2023-24 में जहां देश की जीडीपी वृद्धि दर 9.6% रही, वहीं यूपी ने 11.6% की दर से आगे बढ़कर अपनी आर्थिक ताकत का परिचय दिया है।

राजकोषीय स्वास्थ्य में भी हुआ सुधार

नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को राजकोषीय स्थिति के मामले में ‘फ्रंट रनर’ घोषित किया गया है। 2018-19 से 2022-23 के बीच राज्य के ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स’ में 8.9 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। पूंजीगत व्यय में भी सुधार देखा गया है, जो कुल व्यय का 14.8% से बढ़कर 19.3% हो गया।

यह अनुपात देश के प्रमुख राज्यों के औसत से अधिक है। आरबीआई की 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी की स्वयं के कर से प्राप्ति का अनुपात 10% रहा, जो राष्ट्रीय औसत 7.2% से कहीं अधिक है। यह राज्य की आर्थिक नीतियों की मजबूती को दर्शाता है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

आस्था और अध्यात्म के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की संजीवनी बना महाकुम्भ 2025

Next Post

साइंटिस्ट कम्युनिटी भी पवित्र संगम के जल को क्रिस्टल क्लियर देख अभिभूत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Next Post
Ganga Jal

साइंटिस्ट कम्युनिटी भी पवित्र संगम के जल को क्रिस्टल क्लियर देख अभिभूत

यह भी पढ़ें

vaccination in up

आज से शुरू हुआ वैक्सीनेशन का नया चरण, हर दिन लगेंगे इतने लाख लोगों को टीका

21/06/2021
Char Dham Yatra

चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू: उत्तराखंड सरकार

10/05/2025
aman tiwari

बिजली चोरों पर ही नहीं चोरों के सरदारों पर भी कार्यवाही

07/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version