Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबस्ती

नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

बस्ती। जिले में आज भीषण सड़क हादसे ( road accident) की खबर आ रही है। जिसमें में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना इलाके के नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकार गई। हादसे (Accident) में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मृतक गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकराई डीसीएम, दो की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मेहनत के बाद मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button