• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निपथ योजना में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा बढ़ाने का निर्णय अभिनंदनीय : योगी

Writer D by Writer D
17/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सेना में युवाओं को भर्ती के लिये प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के मकसद से केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गयी अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाने के सरकार के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया है।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने विभिन्न राज्यों में इस याेजना के विरोध में उठे स्वर को देखते हुए भर्ती की अधिकतम सीमा काे दो साल बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया है। योगी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से असंख्य युवाओं में उम्मीद और उत्साह का संचार होगा।

योगी (Yogi) ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ‘अग्निपथ योजना-2022’ के लिए अधिकतम प्रवेश आयु को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय अभिनंदनीय है। असंख्य युवाओं में आशा व उत्साह का संचार करती इस सौगात हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।”

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ‘अग्निपथ योजना-2022’ के लिए अधिकतम प्रवेश आयु को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय अभिनंदनीय है।

असंख्य युवाओं में आशा व उत्साह का संचार करती इस सौगात हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 17, 2022

गौरतलब है कि योगी सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले ‘अग्निवीरों’ को उप्र पुलिस एवं अन्य संबद्ध सेवाओं की भर्ती में प्राथमिकता दी जायेगी। योगी सरकार ने युवाअों से अपील की है कि वे दूसरों के बहकावे आकर इस योजना का विरोध न करें।

इससे पहले गुरुवार को भी योगी (Yogi) ने युवाओं से अपील की थी, “युवा साथियो, ‘अग्निपथ योजना’ आपके जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। आप किसी बहकावे में न आएं। माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे ‘अग्निवीर’ राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे व उप्र सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी। जय हिंद।”

ई-कैबिनेट से जुड़ सकेंगे आम नागरिक, प्रोटोकॉल पोर्टल को जल्द होगा शुरू

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था, “माँ भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को @UPGovt प्रदेश पुलिस एवं संबंधित अन्य सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी। युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार सतत समर्पित व पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जय हिंद।”

योगी ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश की सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण व युवाओं को मिलिट्री सर्विस का सुअवसर प्रदान करने हेतु ‘अग्निपथ योजना’ शुरू करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। माँ भारती की सेवा को उत्सुक देश के असंख्य युवाओं की ओर से आभार प्रधानमंत्री जी।”

Tags: agnipath yojnaagniveercm yogiLucknow News
Previous Post

सीएम धामी ने नभ नेत्र का किया उद्घाटन

Next Post

टीम इंडिया की जबरदस्त जीत, दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से रौंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Team India

टीम इंडिया की जबरदस्त जीत, दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से रौंदा

यह भी पढ़ें

b s yediryuppa

येदिरूप्पा की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- सीएम के खिलाफ कौन वारंट जारी कर सकता है?

28/01/2021
Election Commission

15 राज्यों के 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का एलान, 27 फरवरी को वोटिंग

29/01/2024
bpssc

बीपीएसएससी ने SI Exam की लिखित परीक्षा की कर दी घोषणा

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version