• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अग्निपथ’ खून से लथपथ दिखने लगा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा है कि मंत्रणा, सम्मति, मशवरा, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय और सामूहिक बैठक ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपा शब्दकोष में नहीं है। तभी बार-बार मनमानी भरे फैसले थोपे जा रहे हैं। देश की ऊर्जा व जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों और योजनाओं के विरोध में बर्बाद हो रही है। उत्तर प्रदेश में जनता आंदोलित है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बुलडोजर से लोग त्रस्त हैं। विवादित बोल पर आक्रोश थमा नहीं था कि ‘अग्निपथ‘ खून से लथपथ दिखने लगा है।

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में समाजवादी सरकार ने जो प्रयास अपने शासनकाल में किये थे, उन पर भाजपा सरकार पानी फेरने का ही काम कर रही है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का नाम और रंग बदलने के अलावा और कुछ भाजपा सरकार ने किया ही नहीं है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बदनामी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले कभी नहीं हुआ अब हिरासत में मौतों के मामले में यूपी नम्बर वन है। मानवाधिकार हनन में अव्वल तथा दलित उत्पीड़न में सबसे आगे है। पुलिस थाने अपराध और भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। मुख्यमंत्री जी भले ही ‘सर्वत्र कुशल मंगल‘ के गीत गाते रहे हैं परन्तु उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और विधायक उनके थोथे दावों का उपहास उड़ा रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय की भर्तियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण का स्वागत: सीएम योगी

भाजपा सरकार के जंगलराज में बेटियां सर्वाधिक असुरक्षित है। बुलंदशहर में दुष्कर्म से डरी छात्रा ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। शिकायत के 17 दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बदायूं में होमगार्ड ने बालिका से दुष्कर्म किया। औरैया में छेड़खानी से आहत बेटी ने आत्महत्या कर ली। जनपद लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में कोचिंग से आ रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश हुई। आगरा में रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव।

आजमगढ़ में युवती से गैंगरेप, कौशाम्बी (सिराथू) और मुजफ्फरनगर में बच्चियों से दुष्कर्म। पुलिस थानों में महिला सिपाही और सरकारी अधिवक्ता तक की इज्जत जुट गई। हकीकत में उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता का जंगलराज बन गया है। भाजपा सरकार के प्रति हर ओर आक्रोश फूट रहा है। भय और भ्रष्टाचार से घिरी भाजपा सरकार से जनता कराह उठी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

अब आधार कार्ड से लिंक होगी वोटर लिस्ट, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Next Post

यूपी में अब तक करीब एक लाख 32 हजार धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
loudspeakers

यूपी में अब तक करीब एक लाख 32 हजार धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आज केदारनाथ पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

08/10/2023
गोण्डा में पांच करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति बरामद Five-crore Ashtadhatu statue recovered in Gonda

गोण्डा : पांच करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, सात चोर गिरफ्तार

13/12/2020
Akhilesh Yadav

अपने गढ़ में मिली हार से बौखलाए अखिलेश, कहा- भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version