• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैन्य सम्मान और पुरस्कार-साल में 30 दिन छुट्टी, वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती की गाइडलाइन जारी

Writer D by Writer D
19/06/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
Air Force

Indian Air Force

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स (Airforce ने अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती की गाइडलाइन जारी कर दी है। तीनों सेनाओं में सबसे पहले एयरफोर्स ने ही गाइडलाइन जारी की है। इस गइडलाइन के अनुसार चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों की वायुसेना की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी जो स्थायी वायुसैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार ही होगी। एयरफोर्स की वेबसाइट पर अपलोड की जानकारी के अनुसार अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। ये सुविधाएं एक रेगुलर सैनिक को मिलती हैं।

अग्निवीरों को सेवा काल के दौरान ट्रैवल एलाउंस भी मिलेगा। इसके अलावा उन्हें साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। उनके लिए मेडिकल लीव की व्यवस्था अलग है। अग्निवीरों को सीएसडी कैंटीन की भी सुविधा दिलेगी। अगर दुर्भाग्यवश किसी अग्निवीर की सर्विस (चार साल) के दौरान अगर मृत्यु होती है तो उसके परिवार को इन्श्योरेंस कवर मिलेगा। इसके तहत उसके परिवार को करीब 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।

परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा रेगुलर कैडर

वायुसेना ने कहा है कि वायुसेना में इनकी भर्ती एयर फोर्स एक्ट 1950 के तहत 4 साल के लिए होगी। वायुसेना में अग्निवीरों का एक अलग रैंक होगा जो मौजूदा रैंक से अलग होगा। अग्निवीरों को अग्निपथ स्कीम की सभी शर्तों को मानना होगा। जिन अग्निवीरों की वायुसेना में नियुक्ति के समय उम्र 18 साल से कम होगी उन्हें अपने माता-पिता या अभिभावक से अपने नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करवाना होगा। चार साल की सेवा के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में लिया जाएगा। इन 25 फीसदी अग्निवीरों की नियुक्ति सेवा काल में उनके सर्विस के परफॉर्मेंस के आधार पर की जाएगी।

The Indian Air Force releases details on ‘Agnipath’ recruitment scheme

1/2 pic.twitter.com/YKFtJZ2OzP

— ANI (@ANI) June 19, 2022

सम्मान और अवॉर्ड के होंगे हकदार

वायुसेना के अनुसार अग्निवीर सम्मान और अवॉर्ड के हकदार होंगे। अग्निवीरों को वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर्स और अवॉडर्स दिया जाएगा। वायुसेना में भर्ती होने के बाद अग्निवीरों को सेना की जरूरतों के अनुसार ट्रेनिंग दी जाएगी।

अगर सेवा काल के दौरान होती है मृत्यु

अग्निवीरों को 4 साल की सेवा अवधि के दौरान 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा उन्हें 44 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा चार साल की नौकरी में जितनी सेवा बच्ची रहेगी उसकी सैलरी भी अग्निवीर के परिवार को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अग्निवीर के सेवानिधि फंड में जितने पैसे जमा हुए होंगे उस मे सरकार का योगदान और उसपर ब्याज भी अग्निवीर के परिवार को दिया जाएगा।

भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

ड्यूटी के दौरान विकलांग होने पर अग्निवीरों को एक्स-ग्रेशिया 44 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही जितनी नौकरी बची है उसकी पूरी सैलरा मिलेगी इसके अलावा सेवा निधि का पैकेज भी मिलेगा। हालांकि विकलांगता की सीमा के अनुसार अग्निवीरों को मिलने वाली राशि कम या ज्यादा हो सकती है।

सेवा खत्म होने पर एक विस्तृत स्किल सर्टिफिकेट अग्निवीरों को दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र में अग्निवीरों का कौशल और उनकी योग्यता का वर्णन होगा।

Tags: agnipath yojnaagniveerair forceNational news
Previous Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

पीएम मोदी ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना को किया राष्ट्र को समर्पित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना को किया राष्ट्र को समर्पित

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

सिर्फ नारों से विकसित नहीं होगा देश: अखिलेश यादव

09/01/2024
The ‘Sashakt Bahna Utsav’ will now begin 15 days before Raksha Bandhan.

अब रक्षाबंधन से 15 दिन पहले शुरू होगा ‘सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े भर मिलेंगे बाजार के अवसर

24/08/2026
Encounter

इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

24/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version