• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र संकट में ‘दीदी’ की एंट्री, बोलीं- बागी विधायकों को बंगाल भेजो, अच्छी खातिरदारी करेंगे

Writer D by Writer D
23/06/2022
in Main Slider, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। महाराष्ट्र में जारी सियासी नाटक के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने बागी विधायकों पर तंज कसा है। उन्होंने कह दिया है कि असम की जगह बागी विधायकों को बंगाल भेज देना चाहिए, उनकी अच्छी खातिरदारी की जाएगी।

ममता कहती हैं कि महाराष्ट्र में अभी जो हो रहा है, वो हैरत में डालने वाला है। इन विधायकों को असम की जगह बंगाल भेज देना चाहिए, हम उनकी अच्छी खातिरदारी करेंगे। सीएम आगे कहती हैं कि भारत में अब लोकतंत्र काम भी करता है, इस पर शक है। कहां है लोकतंत्र? क्या ऐसे ही चुनी हुई सरकारों पर बुलडोजर चल जाएगा? हमे लोगों के लिए न्याय चाहिए, उद्धव ठाकरे के लिए न्याय चाहिए। इनका क्या है, अभी महाराष्ट्र में सरकार गिरा रहे हैं, फिर दूसरे राज्यों में भी कोशिश करेंगे।

इस समय कांग्रेस और कुछ दूसरे विपक्षी दल बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं कि राष्ट्रपति चुनाव की वजह से महाराष्ट्र में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। अब इस पर ममता भी यहीं मानती हैं कि बीजेपी के पास नंबर ही नहीं है, उसी वजह से महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने ही गृहमंत्री पर भड़के शरद पवार, बागी विधायक फ्लाइट पकड़कर सूरत निकल गए, इसकी सूचना कैसे नहीं थी

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने यहां तक आरोप लगा दिया कि इस समय केंद्र में बीजेपी की सरकार है, इसलिए उनके विधायकों, नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वे कहती हैं कि मेरी पार्टी के 200 लोगों को सीबीआई-ईडी का नोटिस दे रखा है, लेकिन बीजेपी को कुछ नहीं होता। उनके पैसे का कोई हिसाब नहीं, क्या इसे हवाला नहीं कहेंगे? क्या ये एक घोटाला नहीं है कि केंद्र में बैठी पार्टी धड़ल्ले से विधायक खरीद रही है?

सीएम (Mamta Banerjee) ने बीजेपी को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसा समय भी आएगा जब वे सत्ता में नहीं रहेंगे, जब कोई दूसरा सरकार में होगा। उनका कहना है कि आज आप सत्ता में हैं तो पैसों के साथ खेल रहे हैं, जरा सोचिए जब आप सत्ता में नहीं होंगे, तब क्या होगा?

उद्धव ठाकरे ने खाली किया सीएम आवास, परिवार सहित मातोश्री के लिए हुए रवाना

महाराष्ट्र सियासी संकट की बात करें तो अभी भी एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में मौजूद हैं। उनकी तरफ से शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया गया है। अभी उनके समर्थन में कुल 42 विधायक दिख रहे हैं, इसमें शिवसेना के 35 विधायक हैं और निर्दलीय 7 बताए जा रहे हैं।

Tags: Bengal NewsKolkata newsmaharashtra political crisisMamta banerjeeNational newspolitical crisisrknath shindeUddhav GovernmentUddhav Thackrey
Previous Post

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Next Post

डिप्टी सीएम ने फोन पर जानी इलाज की हकीकत, अस्पतालों में मची खलबली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post
Brajesh Pathak

डिप्टी सीएम ने फोन पर जानी इलाज की हकीकत, अस्पतालों में मची खलबली

यह भी पढ़ें

arrested

अवैध रुप से कोरोना वैक्सीनेशन लगाने वाला वार्ड ब्वाय गिरफ्तार, भेजा जेल

20/08/2021
गुलाम नबी आजाद Ghulam Nabi Azad

राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद का विकल्प तलाश रही है कांग्रेस

07/02/2021
inspector

पुलिस लाइन में जहरीला पदार्थ खाने वाले निलंबित दरोगा की हुई मौत

14/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version