• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंदन तस्कर कमर अहमद की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
26/06/2022
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
property attached

property attached

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। जिले में कुख्यात चंदन तस्कर कमर अहमद अन्सारी (Qamar Ahmed) की अवैध रूप से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति को स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को कुर्क (Property attached) कर दिया।

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अन्सारी की चंदन तस्करी से अर्जित हाशमी नगर में 5.92 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रशासन द्वारा कुर्क की गई है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। जायसवाल ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर और तहसीलदार सदर के नेतृत्व में थाना अमरोहा पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने वन माफिया एवं चंदन तस्कर कमर अहमद अन्सारी और उसके बेेटे शाकिर उर्फ बंटी निवासी मोहल्ला नौगजा के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 5 करोड़ 63 लाख रूपयों की चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों पिता-पुत्र द्वारा चोरी छिपे चन्दन की लकड़ी अन्य राज्यों से लाकर तस्करी का अवैध कारोबार में लिप्त हैं। इससे दोनों ने अवैध रूप से धन अर्जित कर करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति अर्जित की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश-विदेशों तक लाल और सफेद चंदन की तस्करी करने के आरोपी अंसारी की तीन मंजिला आलीशान कोठियों को सील कर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए। इससे पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डुगडुगी बजाकर इसकी मुनादी कराई। कुर्की की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही।

गौरतलब है कि नौ अगस्त 2020 की रात अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बहुचर्चित हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने मौके पर तीन तस्करों अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया था। जबकि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी चंदन की लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी पाए गए थे, जो गिरोह बनाकर देश-विदेशों तक चंदन की तस्करी करते थे। छापेमारी के दौरान बरामद हुई चंदन की अनुमानित कीमत करीब एक अरब रुपये होने का प्रशासन द्वारा दावा किया गया था। आरोप हैं कि बेशकीमती लाल, सफेद चंदन की काली कमाई से तस्कर कमर अहमद अंसारी की दिल्ली तथा अमरोहा में महलनुमा आलीशान इमारतें हैं। उस समय कमर अहमद अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।

अमरोहा के जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार की शाम करीब चार बजे तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा हाशमी नगर पहुंचे। यहां डुगडुगी बजाकर चंदन तस्कर कमर अहमद अंसारी की संपत्ति कुर्क होने की घोषण की। इसके बाद हाशमी नगर और मोहल्ला नोगजा में उसकी आलीशान कोठियों को सील कर संपत्ति कुर्क होने के नोटिस चस्पा कर दिए।

Tags: Amroha newscrime news
Previous Post

महिला दारोगा 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कॉल-गर्ल के साथ चला रही थी वसूली का सिंडीकेट

Next Post

रेलवे ठेकेदार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
Firing

रेलवे ठेकेदार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Girls

इस तरह से बेटियां का बढ़ाएं आत्मविश्वास

19/04/2025
छठ पूजा समारोह Chhath Puja ceremony

छठ पूजा समारोह सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन की अनुमति देने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

18/11/2020

पदाधिकारी अपने जिलों में रहकर कांग्रेस को मजबूत करें : प्रियंका

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version