• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्शन में भगत सिंह कोश्यारी, उद्धव सरकार से मांगी 3 दिन की फाइलों की डिटेल

Writer D by Writer D
28/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Bhagat Singh Koshyari

Bhagat Singh Koshyari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari ) हॉस्पिटल से वापस लौटते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने उद्धव सरकार से बीते तीन दिन की फाइलों का हिसाब-किताब मांग लिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के  बीच भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari ) को कोविड संक्रमण हो गया था। इसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। लेकिन दो दिन पहले यानी 26 जून को वह डिस्चार्ज हो गये हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, राज भवन सचिवालय ने राज्य सरकार से कुछ फाइलों की डिटेल मांगी हैं। पूछा गया है कि 22, 23 और 24 जून को जिन भी प्रस्तावों को मंजूरी मिली है उनकी डीटेल राज्यपाल को दी जाएं।

राजभवन के इस आदेश को बागी विधायकों की शिकायत से जोड़कर देखा जा रहा है। शिंदे गुट के बागी विधायकों ने आरोप लगाया था कि कई फाइलें और सरकारी संकल्प (जीआर) मंत्रालय द्वारा जल्दबाजी में पास किये जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के ‘अन्नदाताओं’ का कवच बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

रविवार को जब राज्यपाल (Bhagat Singh Koshyari ) डिस्चार्ज हुए। उसके बाद संतोष कुमार (कोश्यारी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी) ने मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव को पत्र लिखा था। इसमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिये गए फैसलों, विचार-विमर्श, जीआर और परिपत्र की डीटेल मांगी गई थी। सोमवार को मुख्य सचिव को यह पत्र मिला। इसके बाद उन्होंने अपर मुख्य सचिव (संगठन एवं प्रबंधन) को सारी जानकारी जुटाने को कहा है।

इससे पहले प्रवीण दारेकर (बीजेपी नेता और विधान परिषद में विपक्ष के नेता) ने राज भवन को लिखित शिकायत दी थी। कहा गया था कि राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कई फैसले लिये जा रहे हैं, जिनका संज्ञान लिया जाना चाहिए।

Tags: bhagat singh koshyariMaharashtra Newsmaharashtra political crisisNational newsUddhav Government
Previous Post

उत्तर प्रदेश के ‘अन्नदाताओं’ का कवच बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

Next Post

ट्रेन हादसे में 3 लोगों मौत, 50 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
CM Nayab Saini participated in the “Somnath Swabhiman Parv” program.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में की शिरकत

11/05/2026
mayawati
Main Slider

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

11/05/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन बनाएगी उत्तराखंड की जनता : मुख्यमंत्री धामी

11/05/2026
Next Post
train accident

ट्रेन हादसे में 3 लोगों मौत, 50 घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

माफिया के लिए महा काल है डबल इंजन की सरकार : योगी

22/07/2023
Tahawwur Rana

बेड़ियों में राणा… US मार्शल ने ऐसे NIA को सौंपा; सामने आई तस्वीर

11/04/2025
चीन में कोरोना संक्रमण Corona infection in China

चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 13 नये मामले

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version