• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान मंदिर में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
03/07/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जनपद में रविवार रात एक शख्स की गला रेतकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। 35 साल के युवक की हत्या उस समय हुई, जब बीती रात घर के बगल स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) में सो रहा था। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है।

कुमारगंज थाना इलाके के भुआपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में सो रहे पंकज शुक्ला की हत्या की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई। मृतक अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र का रहने वाला था और करीब 2 माह से अपने मामा शिवनारायण के घर रह रहा था। रोजाना की तरह पंकज शुक्ला खाना खाने के बाद घर के सामने बने हनुमान मंदिर पर सोने चला गया।

रविवार की सुबह जब उसके मामा के घर के लोग मंदिर पर गए तो पंकज का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसके शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अयोध्या जनपद का भुआपुर गांव अमेठी जनपद के बॉर्डर के पास स्थित है। पंकज अपने मामा के घर आता रहता था, क्योंकि यहां से उसका घर भी नजदीक था। बीच-बीच में वह यहां से अपने घर भी जाया करता था। पुलिस की मानें तो मृतक युवक के परिजनों में जमीनी विवाद भी चल रहा था। वह अपनी मां चंद्रावती को लेकर अक्सर इसी जमीनी विवाद की पैरवी करने जाया करता था, जबकि इसके परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते है।

गोधरा ट्रेन नरसंहार: 20 साल बाद मुख्यारोपी को मिली ऐसी सजा कि सुनकर कांप उठेगी रूह

वहीं, सूत्रों की मानें तो एक दिन पहले ही पंकज का किसी से विवाद भी हुआ था, इसलिए पुलिस इन बिंदुओं को हत्या की वजह मानकर पड़ताल कर रही है।

सीओ मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि थाना कुमारगंज इलाके की देवगांव चौकी के ग्राम भुआपुर का यह मामला। रविवार सुबह करीब 6 बजे गांव के पास एक मंदिर में एक डेड बॉडी पड़ी हुई मिली। सूचना पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसके गले पर कट के निशान थे।

कुएं में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

घटना के बारे में वीडियोग्राफी कराई गई है और सबूतों को इकट्ठा किया गया है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: ayodhya newscrime newsup news
Previous Post

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, सपा की सभी इकाइयां की भंग

Next Post

खेत में काम कर रही आदिवासी महिला को जिंदा जलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Burnt Alive

खेत में काम कर रही आदिवासी महिला को जिंदा जलाया

यह भी पढ़ें

Dronacharya Bhupendra Dhawan

द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन मसल माऊंटेन के होंगे ब्रांड एम्बेसेडर

17/09/2021
CUET PG

इस तारीख को होगी CUET UG की परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

23/06/2022
गणेश चतुर्थी

जानें महाराष्ट्र के अष्टविनायक मंदिरों की महिमा क्यूँ है निराली

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version