• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेत में काम कर रही आदिवासी महिला को जिंदा जलाया

Writer D by Writer D
03/07/2022
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने आदिवासी महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगा (Burnt alive) दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला बुरी तरह झुलस गई है। उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला ने स्वयं आग लगाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

धनोरिया निवासी अर्जुन सहरिया के अनुसार, उसकी पत्नी रामप्यारी बाई खेत पर बोवनी (बीज बुवाई) के लिए गई हुई थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें कानूनी लड़ाई के बाद अपनी 6 बीघा जमीन पर कब्जा मिला था। आरोपियों ने जमीन को अपने कब्जे में कर रखा था, जिसे राजस्व अमले ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया था। तहसीलदार न्यायालय से केस जीतने के बाद पति-पत्नी ने अपनी जमीन पर खेती-बाड़ी शुरू कर दी थी।

हनुमान मंदिर में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला रामप्यारी सहरिया जब खेत पर काम कर रही थी, उसी वक्त आरोपियों ने खेत पर जाकर ट्रैक्टर से डीजल निकाल कर रामप्यारी के ऊपर उड़ेल दिया और आग (Burnt alive) लगा दी। इस वारदात को अंजाम देने में 8-10 लोग शामिल थे। इसका घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला का आधा शरीर जला हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो में उसका पति आरोपियों के नाम बता रहा है।

एसपी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज करके तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Tags: crime newsGuna Newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

हनुमान मंदिर में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

लखनऊ: हनुमान सेतु का एक हिस्सा जर्जर होकर गिरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
hanuman setu

लखनऊ: हनुमान सेतु का एक हिस्सा जर्जर होकर गिरा

यह भी पढ़ें

arrested

नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

24/07/2021
Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन अपराधियों की 75 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

03/01/2021
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

चीन का दावा: वैक्सीन ‘कोरोना वैक’ महज 28 दिन में शरीर में पैदा करेगी एंटीबॉडीज

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version