• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी चित्रकूट से करेंगे वन महोत्सव की शुरूआत, रोपेंगे हरीशंकरी पौधे

Writer D by Writer D
04/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। ददुआ-ठोकिया जैसे दुर्दांत डकैतों के लिए कुख्यात रहे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर बसे बुंदेलखंड के चित्रकूट के सेहरिन गांव में मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पौध रोपण कर वन महोत्सव (Van Mahotsav) की शुरूआत करेगें। पाठा के बीहड में सीएम के एक घंटे के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैैयारियों में जुटा हुुआ है।

विंध्य पर्वत श्रृंखला के मध्य बसे चित्रकूट का पाठा क्षेत्र विगत पांच दशकों तक ददुआ, ठोकिया, बलखडिया और बबली कोल जैसे दुर्दांत डकैतों के आतंक के गढ के रूप में देश-दुनिया में कुख्यात रहीं है। हालांकि अब डकैतों का खात्मा होने के बाद क्षेत्र में अमन चैन है। इसके बावजूद सीएम योगी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आला अधिकारी चौकन्ना नजर आ रहे है। डीएम शुुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अतुल शर्मा, सीडीओ अमित आसेरी, मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक केके सिंह, अपर मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, डीएफओ आरके दीक्षित, एसडीओ ऊषा व रेंजर नफीस खां तीन बार कार्यक्रम स्थल पहुंच तैयारियों का जायजा ले चुके है। वाटर प्रूफ टेंट से लेकर सुरक्षा और हेलीपैड के निर्माण पर अधिकारियों का विशेष ध्यान है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का चित्रकूट के बहिलपुरवा क्षेत्र के सेहरिन वन क्षेत्र में पांच जुलाई को आगमन है। यहीं से प्रदेश के वन महोत्सव की शुुरुआत सीएम पौधरोपण कर करेंगे। पहले डकैतों का क्षेत्र होने के कारण खुफिया एजेंसी खासा अलर्ट है। लखनऊ की विशेष टीम ने चित्रकूट मुख्यालय समेत कार्यक्रम स्थल के पास डेरा डाल रखा है। अधिकृत कार्यक्रम तो नहीं आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार सीएम मंगलवार को सुबह दस से 12 बजे तक के बीच में ही यहां रहेंगे। ऐसे में अनुमान है कि वह सुबह 11 बजे आएंगे और 12 बजे उरई के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

दो मंच व विशाल पंडाल में दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

सीएम योगी (CM Yogi)  के कार्यक्रम में एक मुख्य मंच के साथ ही दूसरा मंच भी बनाया गया है। मुख्य मंच में जनप्रतिनिधि और दूसरे मंच में प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे। वाटर प्रूफ टेंट में दस हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। भाजपाई गांव गांव जाकर लोगों को पांच जुलाई को सेहरिन पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

अगले सप्ताह पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को करेंगे जनता को समर्पित : सीएम योगी

सीएम (CM Yogi)  बांटेगे लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र

कार्यक्रम में सीएम आवास और शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र का वितरण करेंगे। इसकी सूची बन रही है। इसके साथ ही विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगेगी।

हरीशंकरी पौधों का होगा रोपण

वन विभाग ने सीएम की ओर से रोपे जाने वाले पौधों को मंगवा लिया है। सीएम हरीशंकरी पौधे रोपेंगे। इसके लिए 25 पौधे वन विभाग में अलग से रख दिए गए हैं।

सांसद ने भी लिया तैयारियों का जायजा

बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच कर सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया।सांसद का कहना है कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोभूमि है।चित्रकूट का चहुमुखी विकास सीएम योगी की प्राथमिकता है।

Tags: Chitrakoot newscm yogiLucknow Newsvan mahotsav
Previous Post

RBI की बड़ी कार्रवाई, इन दो बड़े बैंकों पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

Next Post

सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा देश: दिलीप कुमार

Writer D

Writer D

Related Posts

Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Census
Main Slider

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
Next Post
Dilip Kumar

सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा देश: दिलीप कुमार

यह भी पढ़ें

Dorji Tsering Lepcha

सिक्किम से दोरजी त्शेरिंग लेप्चा को बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

07/01/2024
Dearness Allowances

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने बढ़ाया 3% DA

01/10/2025
The entire family was found dead

पेड़ पर लटका मिला युवती का शव

28/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version