• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में 139 साल पुराने कॉलेज पर माफिया का कब्जा, सड़क पर की बच्चों ने पढ़ाई

Writer D by Writer D
07/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
centennial inter college

centennial inter college

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित 139 साल पुराने सेंटीनियल इंटर कॉलेज (centennial inter college) के छात्रों को आज एंट्री नहीं मिली। स्कूल का गेट न खुलने पर शिक्षकों ने गेट के बाहर दरी बिछा कर पढ़ाई शुरू कर दी।

हालांकि तेज धूप और गर्मी के चलते कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर करीब साढ़े 10 बजे कक्षा पढ़ाई बंद कर दी। वहीं स्कूल में अवैध कब्जा करने वालों ने गेट नहीं खोला।

शिक्षा विभाग के अफसर भी नहीं पहुंचे। शिक्षकों ने सूचना भेजी थी। इसके बावजूद स्कूल को नहीं खुलवाया गया। बच्चों की पढ़ाई पिछड़ने की वजह से स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक आगे आए। अब वह स्कूल के सामने नियमित बच्चों को पढ़ाएंगे। पहले दिन करीब 70 बच्चे स्कूल आए। जिन्हें गेट के सामने दरी में बैठाया। बोर्ड लगाकर बारी बारी से सभी शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाया।

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य राजीव डेविड दयाल ने कहा, ”कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने दबंग लोगों के साथ मिलकर कॉलेज में कब्जा कर लिया है और ताला डाल दिया गया है। हैरानी की बात इस पूरे प्रकरण से जिम्मेदार अफसर अनजान बने हैं। डेविड ने बताया, “मुझे संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय से बुलावा आया है। मैं वही जा रहा हूं। जब तक कॉलेज परिसर बच्चों और टीचर्स के हवाले नही किया जाएगा, तब तक यहीं क्लास चलेगी।”

चार महीने बाद वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, काशी के लिए ट्वीट पर कही ये बात

वहीं शिक्षक स्वप्निल वाटसन बताते हैं कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। वैसे एक हफ्ता से बच्चों की पढ़ाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के कुछ शिक्षकों की मिलीभगत से सेंटिनियल स्कूल में कुछ माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। एफआईआर और उच्च अधिकारियों को जानकारी है। फिर भी स्कूल को कोई नहीं खुलवा रहा है। उन्होंने ने बताया कि गर्मी की वजह से देर तक बच्चों को नहीं पढ़ाया जा सका। कई बच्चों को गर्मी से सिर दर्द और चक्कर लगने पर पढ़ाई बन्द करनी पड़ी।

Tags: centennial collegeLucknow News
Previous Post

चार महीने बाद वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, काशी के लिए ट्वीट पर कही ये बात

Next Post

प्रधानमंत्री आज अपने पद से देंगे इस्तीफा, 50 से अधिक सदस्यों ने छोड़ा साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Boris Johnson

प्रधानमंत्री आज अपने पद से देंगे इस्तीफा, 50 से अधिक सदस्यों ने छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें

अर्थव्यवस्था को बूस्टर देने के लिए RBI जल्द और कम कर सकता है ब्याज दर

27/08/2020
Aditya Pancholi

आदित्य पंचोली ने मृत्यु के बाद लिया देहदान का संकल्प

05/12/2024
Om Prakash Rajbhar

भारत पहले कृषि प्रधान देश था लेकिन आज जाति प्रधान देश हो गया है : राजभर

12/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version