• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयासों की समीक्षा की

Writer D by Writer D
07/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन और इससे बने अन्य प्रतिबंधित उत्पादों से मुक्त बनाने के लिए लोग अपना सार्थक योगदान दें, जिससे स्वयं के जीवन के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण, जीव-जन्तुओं तथा वनस्पतियों को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को नागरिकों के सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जन जागरूकता के माध्यम से इस मुहिम में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (ak sharma) आज अपने कार्यालय कक्ष में नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री  के निर्देशानुसार भारत सरकार ने 01 जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है,जिसको धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों का दौरा करें और लोगों का सहयोग लेकर इसे रोकने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यक हो कठोरतम कार्रवाई भी की जाए और साफ संदेश दिया जाए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का अब और प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि लोगों को बताना पड़ेगा कि इसका प्रयोग करना हमारी समूची प्रकृति व जीवन के लिए कितना हानिकारक है। लोग जब पूरी तरह से जागरूक होंगे, तभी इसको हाथ लगाना बंद करेंगे। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे निरंतर प्रयास करते रहें और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने की अभीयान को आगे भी जारी रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक खतरे को भांप कर ही वर्ष 2019 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के आ जाने से इस अभियान को गति नहीं मिल सकी, जिससे यह मुशीबत भी गंभीर होती चली गई, लेकिन अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील को जन जन तक पहुंचा कर, इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं और प्रदेश सरकार की मंशानुरूप प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कराए।

त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति में न हो व्यवधान: एके शर्मा

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जनता का सहयोग प्राप्त करने तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता के लिए योगी सरकार ने 29 जून से 03 जुलाई, 2022 तक पूरे प्रदेश में 05 दिवसीय RACE अभियान चलाया गया और इस दौरान आमजन के सहयोग से 05 हजार क्विंटल से अधिक प्लास्टिक इकट्ठा कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के धैर्य व सहयोग की जरूरत है और जमीन पर उतर कर कार्य करने से बड़े से बड़े मुश्किल कार्य को भी आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Tags: ak harmaLucknow Newssingle use plastic free
Previous Post

त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति में न हो व्यवधान: एके शर्मा

Next Post

राजधानी में पूरे सप्ताह मनाई जाएगी स्व. अटल जी की पुण्यतिथि

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Next Post
Atal's death anniversary

राजधानी में पूरे सप्ताह मनाई जाएगी स्व. अटल जी की पुण्यतिथि

यह भी पढ़ें

murder

खेत में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

16/08/2021
स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडि कृष्ण राव का इस्तीफा Malladi Krishna Rao resigns

पुड्डुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडि कृष्ण राव का इस्तीफा

13/01/2021

आरती सिंह को सिद्धार्थ शुक्ला से बात ना करने का है दर्द, बोलीं- मैं उसके टच में नहीं रही

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version