• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजधानी में पूरे सप्ताह मनाई जाएगी स्व. अटल जी की पुण्यतिथि

Writer D by Writer D
07/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Atal's death anniversary

Atal's death anniversary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी बाजपेई की चौथी पुण्यतिथि (Atal’s death anniversary) इस साल राजधानी में पूरे सप्ताह मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे। सर्वसम्मति से 16 अगस्त को स्व. अटल बिहारी बाजपेई के जीवन पर आधारित नाट्य रूपांतरण के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। एक घंटे के नाट्य रूपांतरण में अटल जी के विदेश में हिंदी में पहली बार दिये गये भाषण, ग्वालियर से कानपुर, संडीला और लखनऊ की कई यादगार घटनाएं शामिल होंगी। बैठक में ही आयोजन के लिए समिति का चयन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

गुरुवार को होटल पारस इन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनके पास पदाधिकारियों की तरफ से आए प्रस्ताव पढ़े। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे एक-एक कर स्व. अटल जी की पुण्यतिथि पर आयोजनों के सुझाव मांगे।  सर्वसम्मति से तय किया गया कि स्व. अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि के एक हफ्ते पहले से शहर में अटल जी के जीवन पर निबंध लेखन, मैराथन दौड़, भाषण प्रतियोगिता, स्वास्थ्य मेला, अनाथालय और कुष्ठ आश्रम में फल वितरण, यहियागंज गुरुदुआरे में अरदास और संकीर्तन जैसे विभिन्न आयोजन कराए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रूपरेखा तैयार की। तय किया गया कि अटल जी की विचारधारा से जुड़े पांच प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित करने के साथ, मवैया स्थित मलिन बस्ती में स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। 12 अगस्त को निबंध प्रतियोगिता, 13 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता, 14 अगस्त को सुबह छह बजे से मैराथन दौड़ 1090 से अटल चौराहा हजरतगंज तक, 16 अगस्त  को अटल जी के जीवन पर आधारित नाट्य रूपांतरण का कार्यक्रम होगा।

नगर विकास मंत्री ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयासों की समीक्षा की

यह आयोजन अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर चौक में किये जाने पर भी सहमति बनीं। बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों में शहर के सम्मानित व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल रहे।

Tags: Atal's death anniversaryLucknow Newsup news
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयासों की समीक्षा की

Next Post

मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के दिये निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के दिये निर्देश

यह भी पढ़ें

summer

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
उपचुनाव विधानसभा

मल्हानी उपचुनाव में साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाता करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

02/11/2020
arrested

मुठभेड़ में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार

31/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version