• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

My Friend Abe San… पीएम मोदी ने शिंजो आबे के साथ दोस्ती के पलों को किया याद

Writer D by Writer D
08/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Shinzo Abe

Shinzo Abe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरे मित्र, आबे सान

शिंजो आबे (Shinzo Abe) – जापान के एक उत्कृष्ट राजनेता, एक महान वैश्विक राजनेता, और भारत-जापान मित्रता के प्रबल हिमायती- अब हमारे बीच नहीं है। जापान और पूरी दुनिया ने एक महान दूरदर्शी राजनेता को और मैंने अपने एक अत्‍यंत प्रिय मित्र को खो दिया है।
मैं वर्ष 2007 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जापान की अपनी यात्रा के दौरान पहली बार उनसे मिला था। उस पहली मुलाकात के बाद से ही हमारी दोस्ती कार्यालय के समस्‍त औपचारिकता और आधिकारिक प्रोटोकॉल के बंधनों से कहीं आगे निकल गई थी।

क्योटो में तोजी मंदिर का दर्शन करना, शिंकानसेन पर हमारी ट्रेन यात्रा, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की हमारी यात्रा, काशी में गंगा आरती, टोक्यो में विस्तृत चाय समारोह, हमारी यादगार मुलाकातों की सूची वास्तव में बेहद लंबी है

वहीं, माउंट फूजी की तलहटी में बसे यमनाशी प्रान्त में उनके परिवारिक घर में आमंत्रित किए जाने के विलक्षण सम्मान को मैं सदैव संजो कर रखूंगा।

यहां तक कि जब वह वर्ष 2007 और वर्ष 2012 के बीच, और हाल ही में वर्ष 2020 के बाद जापान के प्रधानमंत्री नहीं थे, तब भी हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव हमेशा की ही तरह अत्‍यंत मजबूत बना रहा।
आबे सान के साथ हर मुलाकात बौद्धिक रूप से अत्‍यंत प्रेरणादायक होती थी। वह शासन, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, विदेश नीति, और विभिन्न अन्य विषयों पर नए विचारों और बहुमूल्य जानकारियों से सदैव अवगत रहते थे।
उनके सलाहकार ने मुझे गुजरात के आर्थिक विकल्पों के लिए प्रेरित किया। उनके समर्थन ने जापान के साथ गुजरात की जीवंत साझेदारी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

PM Modi wrote blog MY Friend Abe San, pay tribute to Japan former Prme Minister demise, DVG

बाद में, भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने के लिए उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। काफी हद तक संकीर्ण व द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों से, आबे सान ने इसे एक विस्तृत व व्यापक संबंध के रूप में विकसित करने में मदद की, जिसने न केवल राष्ट्रीय प्रयास के हर क्षेत्र को कवर किया, बल्कि यह दोनों देशों के साथ पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बन गया।

वाराणसी: दशाश्‍वमेध घाट पर जापान के PM आबे के साथ गंगा आरती में शामिल हुए नरेंद्र मोदी | Jansatta

उनके लिए, यह दोनों देशों और दुनिया के लोगों के लिए परिणाम के आधार पर बनने वाले सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक था। वे भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने के प्रति दृढ़ थे, यह निर्णय उनके देश के सबसे कठिन निर्णयों में एक था और वे भारत में हाई स्पीड रेल के लिए सबसे उदार शर्तों की पेशकश करने में निर्णायक रहे। स्वतंत्र भारत की यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक के रूप में, उन्होंने सुनिश्चित किया कि यदि न्यू इंडिया अपने विकास की गति तेज करता है, तो जापान इसके साथ-साथ मौजूद रहेगा।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

शिंजो आबे के रूप में वैश्विक नेता खो दिया, हमने भारत-जापान मित्रता का महान चैंपियन खोया: पीएम मोदी

भारत-जापान संबंधों में उनके योगदान के लिए, 2021 में उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
आबे सान को दुनिया में हो रहे जटिल और विभिन्न बदलावों की गहरी अंतर्दृष्टि थी, राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर इसके प्रभाव को देखने के लिए अपने समय से आगे होने की दृष्टि, उन विकल्पों को जानने का ज्ञान, जिन्हें पेश किया जाना था, परम्पराओं के बावजूद स्पष्ट और साहसिक निर्णय लेने की क्षमता और अपने देशवासियों तथा दुनिया के लोगों को अपने साथ ले चलने की दुर्लभ क्षमता। उनकी दूरगामी नीतियों-एबेनॉमिक्स – ने जापानी अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत किया और अपने लोगों के नवाचार व उद्यमिता की भावना को फिर से प्रज्ज्वलित किया।

PM Modi wrote blog MY Friend Abe San, pay tribute to Japan former Prme Minister demise, DVG

उनके द्वारा हमें दिया गया सबसे बहुमूल्य उपहार और उनकी सबसे स्थायी विरासत, जिसके लिए दुनिया हमेशा उनकी ऋणी रहेगी, है – हमारे वर्तमान समय में बदलते ज्वार और उठते तूफानों को पहचानने की उनकी दूरदर्शिता और इनसे निपटने की उनकी नेतृत्वकारी क्षमता। दूसरों की तुलना में बहुत ही पहले, उन्होंने 2007 में भारतीय संसद में दिए गए अपने एक मौलिक भाषण के जरिए एक समकालीन राजनीतिक, रणनीतिक और आर्थिक वास्तविकता के रूप में हिंद – प्रशांत क्षेत्र, एक ऐसा क्षेत्र जो इस सदी में दुनिया को भी नया आकार देगा, के उद्भव का आधार तैयार किया था।

My Friend, Abe San': PM Narendra Modi Mourns Japan PM's Death in Heartfelt Tribute – Bharat News India

इसके स्थिर एवं सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य के लिए एक ढांचा एवं संरचना, जोकि उनके द्वारा गहराई से पोषित किए गए संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के प्रति सम्मान, अंतरराष्ट्रीय कानूनों एवं नियमों का पालन, गहरे आर्थिक जुड़ाव के माध्यम से समानता एवं साझा समृद्धि की भावना के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय संबंधों का शांतिपूर्ण निर्वहन के मूल्यों पर आधारित था, को तैयार करने के काम का उन्होंने सबसे आगे बढ़कर नेतृत्व किया।

Photo: Pm Shinzo Abe And His Wife In Color Of India - तस्वीरेंः कुछ इस अंदाज में भारत के रंग में रंगे जापानी पीएम और उनकी पत्नी - Amar Ujala Hindi News Live

क्वाड, आसियान के नेतृत्व वाले मंच, इंडो पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव, एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर इन सभी को उनके योगदान से लाभ हुआ। चुपचाप और बिना किसी शोरगुल के और घरेलू झिझक और विदेशों में होने संदेह पर काबू पाते हुए उन्होंने पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और स्थिरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जापान की रणनीतिक भागीदारी को बदल दिया। इस वजह से, यह क्षेत्र अपने नियति के प्रति अधिक आशावादी है और यह दुनिया अपने भविष्य के बारे में अधिक आश्वस्त है।

शिंजो आबे का काशी से रहा है गहरा लगाव, सनातन धर्म के थे मुरीद

इस साल मई में अपनी जापान यात्रा के दौरान मुझे आबे सान से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने तब जापान-भारत संघ के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण ही किया था। वे अपने चिर-परिचित स्वरूप में मिले- ऊर्जा से भरे, मनोरम, करिश्माई और हास्य विनोद से भरपूर। उनके पास भारत-जापान की मित्रता को और मजबूत करने के बारे में कुछ इनोवेटिव आइडिया थे। उस दिन जब मैंने उन्हें अलविदा कहा था, तो मैंने सोचा भी नहीं था कि वो हमारी आखिरी मुलाकात होगी।

Narendra Modi's Japan visit: Will Shinzo Abe take the next step for bilateral ties?-India News , Firstpost

मैं उनकी गर्मजोशी और बुद्धिमत्ता, गरिमा व उदारता, दोस्ती और मार्गदर्शन के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा, और मुझे उनकी बहुत याद आएगी।

सबसे प्यारे दोस्त शिंजो अबे के जाने से बहुत दुखी हूं: पीएम मोदी

हम भारत में ठीक उसी तरह से अपने एक प्रियजन के रूप में उनके निधन पर बेहद दुखी हैं, जि‍स तरह से उन्होंने हमें खुले दिल से गले लगाया था। उन्हें लोगों को प्रेरित करना सबसे प्रिय था और लोगों को प्रेरित करते हुए ही वह चले गए। उनका जीवन भले ही दुःखद रूप से असमय खत्म हो गया, लेकिन उनकी विरासत सदैव कायम रहेगी।

मैं भारत के लोगों की ओर से और अपनी ओर से जापान के लोगों, विशेष रूप से श्रीमती अकी आबे और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

Tags: international Newsjapan pm Shinzo AmbeNational newspm modipm modi tweetrip shinzo ambeShinzo AbeShinzo Ambe passed away
Previous Post

गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी उत्पादन में यूपी सबसे आगे: चौधरी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से मेजर जनरल राजपुरोहित ने की भेंट, अग्निवीर भर्ती की दी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी से मेजर जनरल राजपुरोहित ने की भेंट, अग्निवीर भर्ती की दी जानकारी

यह भी पढ़ें

gautam gambhir

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को लेकर दिया यह बड़ा बयान

26/01/2021
CM Nayab Singh Saini

देश को प्रगति के पथ पर ले जाती है शिक्षा: नायब सिंह

25/01/2025
New edition of quiz started on Amazon, chance to win soundbar

अमेज़न पर शुरू हुआ क्विज़ का नया एडिशन, साउंडबार जीतने का मौका  

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version