• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

249 मुकदमों के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। जनपद के थाना झिंझाना में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 249 मुकदमों के आरोपी और 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश राशिद को गिरफ्तार (Arrested) किया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया।

शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि राशिद के पास से एक तमंचा एवं कारतूस भी बरामद किए हैं। उसके खिलाफ झिंझाना के साथ-साथ हरियाणा के कई थानों में भी 249 मुकदमें दर्ज है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा वांछित, बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत झिंझाना पुलिस व एसओजी की टीम ने ऊन तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद राशिद को गिरफ्तार कर लिया।

वह हरियाणा में भी 20 हजार रुपये का घोषित इनामी बदमाश है। राशिद पुत्र मौहब्बत झिंझाना थाना के गांव साल्हापुर का निवासी है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश के कब्जे से झिंझाना क्षेत्र से चोरी किया गया तांबे का 4 किलोग्राम तार एवं घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है।

उन्होंने बताया कि बदमाश राशिद पर झिंझाना थाने के अलावा हरियाणा राज्य के थाना असंद में 63, थाना निघडू में 62, थाना निशिग में 26, थाना मुनक में 26, थाना भुटाना में 26, थाना तरावडी में 19, थाना सदर में 15 व थाना कुंजपुरा में 9 मुकदमों सहित कुल 249 मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकडे बदमाश के फरार साथी आमिर पुत्र हुकमदीन निवासी गांव साल्हापुर थाना झिंझाना की भी तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsshamli news
Previous Post

गैंगस्टर हरगोविंद की 54 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति होगी कुर्क

Next Post

जेल में बंदी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जिस बच्ची की पढ़ाई में CM योगी ने की थी मदद, उसी से कराया श्री राम वाटिका का उद्घाटन

30/06/2026
Asaduddin Owaisi
उत्तर प्रदेश

‘…उसे गोली मार देते’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर ओवैसी का तीखा हमला

30/06/2026
Ram Mandir
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की जांच में बड़ा मोड़, चंपत राय समेत तीन नामों पर फोकस

30/06/2026
Next Post
Jail

जेल में बंदी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

cm yogi

हमारा आने वाला कल प्यासा न रहे इसलिए पानी बचाना जरूरी : योगी

01/02/2021
bomb threat

अब नागपुर में बम धमाकों की धमकी, होटल द्वारकामाई को आया ईमेल

09/12/2024

पंकज त्रिपाठी : ‘हमारी ऑडियंस अच्छी तरह जानती है कि कौन टैलेंटेड है और कौन नहीं’

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version