• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मालदीव में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/03/2024
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ/नैनीताल। उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार (Arrested) करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 10 साल से फरार था।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश्वर सिंह के अनुसार आरोपी नीरज पांडे निवासी बेलकोट, पट्टी उपराड़ा पाठक, बेरीनाग पर आरोप है कि उसने मालदीव में नौकरी लगाने के नाम पर कुछ लोगों से कई लाख रुपये हड़प लिये थे। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में पिथौरागढ़ के नैनी सैनी के रहने वाले कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करायी थी।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 406 और 420 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया था। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी को पुलिस कार्यवाही की भनक लग गयी और वह फरार हो गया। तब से वह फरार रहा।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की ओर से वर्ष 2016 में उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही अमल में लायी गयी। इसी के साथ ही वर्ष 2017 में न्यायालय ने उसे मफरूर घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 20000 का इनाम घोषित कर दिया।

श्री सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश देती रही लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम को सफलता मिली और आरोपी को बिहार के पटना के दानापुर बाजार से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया। आरोपी को आज पिथौरागढ़ में अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Tags: Nainital newsNational newspithoragarh newsUttarakhand News
Previous Post

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को उम्रकैद

Next Post

दो जेल वार्डन समेत 11 पर गैंगस्टर, माफिया अशरफ की जेल में की थी मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा से दिल्ली तक मनोहर लाल का सफर, 12 साल की सियासी यात्रा

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत

26/10/2026
Next Post
Gangster Act

दो जेल वार्डन समेत 11 पर गैंगस्टर, माफिया अशरफ की जेल में की थी मदद

यह भी पढ़ें

UPTET पेपर लीक मामले में सरगना समेत 29 लोग गिरफ्तार

29/11/2021
murder

युवक व युवती की हत्या ,शव खेत से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

30/03/2021
JNU professor Rajiv Sijaria suspended

‘कैंपस में हिंसा पर एमिशन रद्द’, JDU ने जारी की नई रूल बुक

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version