• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर घर में ब्लास्ट, 9 बोरी बारूद बरामद

Writer D by Writer D
08/07/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
blast

blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जनपद के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर दूर गुरुवार रात एक घर में जोरदार धमाका (blast) हुआ। इसमें एक युवक जख्मी हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने घर से 9 बोरी बारूद और बम बनाने का सामान बरामद किया है। इस घटना के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को उसी क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक और जोरदार धमाका हुआ। पुलिस जिसे पहले सिलेंडर विस्फोट बता रही थी, अब जांच कर रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं।

गुरुवार की देर रात इनायत नगर थाना क्षेत्र में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर दूर रहमतुल्ला के मकान में पहला धमाका हुआ था। यह धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। लगभग 300 वर्ग फीट का मकान धराशाई हो गया।

धमाके में रहमतुल्ला का बेटा इमरान उर्फ कल्लू घायल हो गया, उसे हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद रहमतुल्ला का परिवार इसे सिलेंडर विस्फोट बताता रहा, लेकिन पुलिस ने जब तलाशी ली तो वहां से लगभग 9 बोरी बारूद और बम बनाने का सामान मिला।

पुलिस चौकी के पास घर में बारूद का इतना ढेर कैसे लग गया, इसको लेकर जांच की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर के बाद कुछ दूरी पर एक गन्ने के खेत में बड़ा धमाका हो गया। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

लोगों को रौंद रहा है भाजपा सरकार का डबल इंजन: अखिलेश यादव

पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह परिवार आतिशबाजी निर्माण का काम करता था। घर में हुए धमाके के बाद उसने ही कुछ बारूद गन्ने के खेत में छिपा दी थी। तेज गर्मी की वजह से उसमें विस्फोट हो गया। सवाल यह है कि अयोध्या जैसे संवेदनशील जिले में इतनी बड़ी मात्रा में बारूद कैसे पहुंच गई और वह भी पुलिस चौकी से महज 5 किलोमीटर दूर।

इस मामले को लेकर मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि थाना इनायतनगर के चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में ग्राम सेमरा से रात लगभग 10 बजे सूचना मिली थी कि किसी के घर में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। इस सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि रहमतुल्लाह के मकान में ब्लास्ट हुआ और उसके बेटे इमरान के चेहरे और कंधे पर चोट आई। उसको अस्पताल भेज दिया गया। जो भी सामान बरामद हुआ, उसको कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: ayodhya newscrime news
Previous Post

उत्तराखंड 2025 तक खेलों में भी आदर्श राज्य बनेगा: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

सम्पत्ति विवाद में मारी थी छोटे भाईयों को गोली, बड़ा भाई गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Next Post
Firing

सम्पत्ति विवाद में मारी थी छोटे भाईयों को गोली, बड़ा भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm yogi, modi

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

11/06/2026
New Year

घर में इस समय प्रवेश करती हैं माता लक्ष्मी, भूलकर भी न करें ये गलतियां

09/11/2025
Paytm launches COVID-19 Vaccine Slot Finder feature

Paytm ने लॉन्च किया COVID -19 Vaccine Slot Finder फीचर

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version