• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल की दो टूक, जो मांगेगा उसे वोट दूंगा… योगी ने ‘मांगा’ तो द्रौपदी का दूंगा साथ

Writer D by Writer D
09/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के डिनर के बाद राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है क्योंकि बीजेपी (BJP) समाजवादी पार्टी (SP) और उसके सहयोगी दलों में सेंध लगाने में कामयाब हो गई है।

अब राज्य में सपा विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह (Shivpal Yadav) का भी इस मामले में बड़ा बयान आया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें ना तो सपा की तरफ से आमंत्रित किया गया था और ना ही वोट देने को कहा है। इसलिए वह एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे। जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) के बीच एक बार फिर से तल्खी देखने को मिल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुभासपा, जनसत्ता दल, प्रसपा और बीएसपी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि बीएसपी पहले ही इसका ऐलान कर चुकी थी। जबकि सुभासपा आधिकारिक तौर पर 12 जुलाई को इसका ऐलान करेगा। लेकिन पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर ने डिनर में जाकर इस अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

जबकि सपा विधायक और पीएसपी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav ) ने भी कहा कि मैंने एनडीए प्रत्याशी को अपनी समर्थन देने का फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दिए गए रात्रिभोज में सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे थे। इस मामले में सपा विधायक और पीएसपी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि “मैं पहले ही कह चुका हूं कि जो मांगेगा उसे वोट दूंगा। न तो समाजवादी पार्टी ने मुझे फोन किया, न ही मेरा वोट मांगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल मुझे आमंत्रित किया और मैंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें वोट देने का फैसला किया।”

अमरनाथ हादसा: सीएम धामी ने रक्षा मंत्री से अमरनाथ मार्ग पर हुई दैवीय आपदा को लेकर की बात

गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन दे चुके हैं।

शिवपाल (Shivpal Yadav ) के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं अखिलेश यादव

एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित भोज में सपा विधायक और पीएसपी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए थे। शिवपाल सिंह यादव एनडीए प्रत्याशी को अपना वोट देंगे। इसके बाद कहा जा रहा है कि सपा अध्यक्ष उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। क्योंकि तकनीकी तौर पर शिवपाल सिंह यादव सपा के विधायक हैं।

Tags: Lucknow Newspresidential electionshivpal yadav
Previous Post

अमरनाथ हादसा: सीएम धामी ने रक्षा मंत्री से अमरनाथ मार्ग पर हुई दैवीय आपदा को लेकर की बात

Next Post

SLvsAus: मैच के दौरान स्टेडियम में घुसी प्रदर्शनकारियों की भीड़, Video

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Prickly Heat
फैशन/शैली

गर्मियों में घमौरियां से हैं परेशान, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

26/06/2026
curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Next Post
match

SLvsAus: मैच के दौरान स्टेडियम में घुसी प्रदर्शनकारियों की भीड़, Video

यह भी पढ़ें

yogi

यूपी में हुईं डायनामाइट की एंट्री, जानें योगी सरकार का प्लान

06/04/2022
arvind kejriwal

दिल्ली में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, CM केजरीवाल का ऐलान

25/04/2021

तालिबान ने जारी किया पहला फरमान, सह शिक्षा को किया समाप्त

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version