• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं को वितरित किए जा रहे ऋण : सीएम पुष्कर

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऋण वितरित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुभारंभ के मौके पर यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का जीवन आसान हो गया है। पशुओं के लिए पौष्टिक चारा घर पर ही उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के हित में लगातार फैसले ले रहे हैं। हमारी सरकार ने जो घोषणा की, उनका शासनादेश भी जारी किया। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24 हजार पदों पर भर्ती का कार्य जारी है। राज्य में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं के लिए प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन की शत-प्रतिशत पहली डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संकल्प शक्ति से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा और एक देश, एक विधान सम्भव हुआ।

पीएम-सीएम आवास लाभार्थियों के घर दीपावली मनाएं कार्यकर्ता : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा बहनों, ग्राम प्रधानों, उपनल कार्मिकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई है। कोविड को देखते हुए पर्यटन, संस्कृति व परिवहन क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पैकेज दिए गए है। डीबीटी से लाभार्थियों के खातों में पैसा जाने भी लगा है। हम जल्द ही स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड योजना शुरू करने जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम बनाए जाएंगे।

आज का दिन ऐतिहासिक है: केन्द्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और सभी एम्पैक्स का कम्प्यूटरीकरण देश के गृह मंत्री की ओर से किया गया है।

सहकारिता मंत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और एम्पैक्स के कम्प्यूटरीकरण के बारे में बताया।

इस मौके पर पर्वतीय जिलों से आई महिलाओं को मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना में साइलेज का किट दिया गया। इसी प्रकार अनेक महिला समूहों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 5-5 लाख रुपये के चेक दिए गए।

Tags: amit shahCM Pushkargoogle newsHindi SamacharNational newsUttrakhand News
Previous Post

यूपी में अब तक 13 करोड़ 01 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

Next Post

कंटेनर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Next Post

कंटेनर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Plantation

शनिवार को 30 करोड़ पौधे लगाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाएगी योगी सरकार

21/07/2023
On Father's Day, men were taught the spiritual responsibility of a father

फादर्स डे के मौके पर पुरुषों को एक पिता की आध्यात्मिक जिम्मेदारी सिखाई

18/06/2021
PM Modi

‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिए सरकारी नौकरी के अप्वाइंटमेंट लेटर

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version