• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PAC को समाप्त करने की रची गई थी साजिश: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (CM Yogi) को पुलिस लाइन में आयोजित पीएसी रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में हिस्सा लिया। परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने संबोधित किया।

उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएसी बल को समाप्त करने की पूरी साजिश रची गई थी। इसी कारण 54 कंपनी पीएसी की समाप्त कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के पदों की भर्ती लंबित थी। हमने पिछले पांच साल में एक लाख 62 हजार से अधिक पुलिस आरक्षियों की सफलतापूर्वक भर्ती व प्रशिक्षण को आगे बढ़ाया है।

इसका यह परिणाम है कि छह माह के अपने सफलतम प्रशिक्षण के कारण आज प्रदेश के 87 केंद्रों में यह दीक्षांत परेड का आयोजन किया जा रहा है। मैं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने के लिए इन सभी बहादुर जवानों का हृदय से स्वागत करता हूं, इनके मंगलमय भविष्य की कामना करता हूं।

सीएम योगी ने पासिंग आउट परेड की ली सलामी, बोले- देश की इंटरनल सिक्योरिटी का अहम हिस्सा हैं ये जवान

उन्होंने कहा कि बेहतरीन कानून व्यवस्था के माध्यम अपनी छवि को परिवर्तित करने का जो कार्य उत्तर प्रदेश ने किया है, आज उसकी सर्वत्र सराहना होती है। बेहतरीन कानून व्यवस्था का परिणाम है प्रदेश में बेहतरीन निवेश। प्रदेश में इसके माध्यम से रोजगार सृजन की जो अनंत संभावनाएं विकसित हुई, उत्तर प्रदेश में हर एक तबके के मन में सुरक्षा का जो भाव पैदा हुआ वह आज देखते बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी आवासीय सुविधा व बैरक नहीं थे। प्रशिक्षण के लिए सुविधाओं का अभाव रहता था। मुझे बताते हुए आज यह प्रसन्नता हो रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी साथियों की सुविधाओं के लिए बैरक और आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कदम उठाया है।

उन्होंने आगे कहाकि पहले प्रदेश के बारे में यह कहा जाता था कि यहां नित नए दंगे होते हैं। विगत पांच वर्षों में एक भी दंगा न होना, बेहतरीन निवेश आना, प्रदेश के युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध होना, ये सभी कार्य क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश का युवा बड़े गौरव के साथ कह सकता है कि मैं भारत के हृदय स्थल उत्तर प्रदेश का निवासी हूं।

आखिरी में उन्होंने यह कहा कि राजधानी लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीएसी आरक्षियों के दीक्षांत परेड के अवसर पर इस शानदार परेड को देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हुई है। पीएसी रिक्रूट आरक्षियों को उनके सफलतम प्रशिक्षण के लिए मैं हृदय से बधाई देता हूं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने चार सर्वश्रेष्ठ परेड कमांडर योगेन्द्र अवस्थी, अमन पाण्डेय, राजा पाण्डेय और अमित सिंह को सम्मानित भी किया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 15,487 जवानों प्रशिक्षण समाप्त किया है। लखनऊ में 399 पीएसी रिक्रूट ने प्रशिक्षण समाप्त किया है। अब इन जवानों प्रदेश की विभिन्न वाहिनी में तैनाती मिलेगी।

Tags: cm yogiLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUttar Pradesh News
Previous Post

NEET UG एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

गंगा और सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने को ताबड़तोड़ कार्य: स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
swatantra dev

गंगा और सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने को ताबड़तोड़ कार्य: स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Abdullah Azam

अब्दुल्ला को आई पिता आजम खान की याद, मंच पर ही लगे रोने

20/01/2022
Kharmas

इस दिन से शुरू होगा खरमास, लग जाएगी मांगलिक कार्यों में रोक

29/11/2024
Vishwakarma Shram Samman Yojana

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आईसीआईसीआई बैंक से करार संभव

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version