• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति गोटाबाया सपत्नीक देश छोड़कर भागे, ‘आखिरी मंजिल’ पर पहुंचकर देंगे इस्तीफा

Writer D by Writer D
13/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
President Gotabaya

President Gotabaya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलंबो। श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (President Gotabaya) सपत्नीक देश छोड़कर भाग गए। राजपक्षे इस समय मालदीव की राजधानी माले में हैं। आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा से घिरे श्रीलंका को मझधार में छोड़कर वह बुधवार सुबह मालदीव की राजधानी माले पहुंचे।

श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक समेत चार लोगों के एंटोनोव-32 सैन्य विमान से मालदीव रवाना होने की पुष्टि की है। सैन्य विमान ने मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की भूखी-प्यासी जनता सड़कों पर है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के महल और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया है। इस संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के परिवार के सदस्य देश से भागने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई पूर्व वित्तमंत्री बासिल राजपक्षे सपरिवार 12 जुलाई को कटूनायके एयरपोर्ट पर स्थित सिल्क रूट डिपार्चर टर्मिनल से देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। इस बीच आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसलिए वह भाग नहीं पाए।

मकान गिरने से दो लोगों की हुईं मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि वो शांतिपूर्वक सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हैं। संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने पिछले दिनों कहा था कि राष्ट्रपति ने उन्हें सूचना दी कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। गोटाबाया ने सोमवार को अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे।

माना जा रहा है कि स्पीकर के पास उनका इस्तीफा पहुंच गया। बुधवार को औपचारिक तौर पर स्पीकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वह 20 जुलाई को संसद के नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जन बालवेगया ने सोमवार को सर्वसम्मति से साजिथ प्रेमदासा को अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करने का फैसला किया है।

Tags: # world newsinternational NewsPresident Gotabayasri lankasri lanka crisis
Previous Post

मकान गिरने से दो लोगों की हुईं मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

यूपी में न्यायिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प करने की तैयारी

01/03/2025
canadian PM

कनाडा : प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के किसान आंदोलन का किया समर्थन

01/12/2020

मनीष की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने की मुलाकात

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version