• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में न्यायिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प करने की तैयारी

Writer D by Writer D
01/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में न्यायिक प्रणाली (Judicial Infrastructure) को सशक्त करने की दिशा में लगातार बड़ा कदम उठा रही है। न्याय तक पहुंच को आसान और प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। न्यायपालिका के सुचारू संचालन और इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विगत साढ़े आठ साल में सरकार की ओर से कई ठोस कदम उठाए हैं। हाल ही में पेश किए गए यूपी के मेगा बजट 2025-26 में न्याय विभाग के लिए सरकार करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करके प्रदेश की अदालतों का कायाकल्प करने जा रही है। इस धनराशि से न केवल न्यायिक प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में उल्लेखनीय मदद मिलेगी, बल्कि अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों का कल्याण भी योगी सरकार की उच्च प्राथमिकता पर है।

…ताकि ‘न्याय के मंदिर’ तक आसानी से हो ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की पहुंच

योगी सरकार (Yogi Government) इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के लिए नये भवन के निर्माण के लिए करीब 150 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह लखनऊ बेंच पर बढ़ते कार्यभार और बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। माना जा रहा है कि नए भवनों के निर्माण से न केवल न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि वादियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसी तरह, प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नई अदालतों की स्थापना भी सरकार की प्राथमिकता में है।

योगी सरकार (Yogi Government) इसके लिए 120 करोड़ रुपये खर्च करेगी। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में न्याय तक पहुंच को आसान बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की मंशा है कि इससे स्थानीय स्तर पर मुकदमों के निपटारे में तेजी आएगी और लोगों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत कम होगी।

अधीनस्थ न्यायालयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

योगी सरकार (Yogi Government) की प्राथमिकता में अधीनस्थ न्यायालयों की सुरक्षा भी शामिल है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थापना की जाएगी। सरकार इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। हाल के वर्षों में न्यायालय परिसरों में सुरक्षा संबंधी घटनाओं को देखते हुए यह कदम समय की मांग भी है। इससे न केवल न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आम जनता का भरोसा भी बढ़ेगा। वहीं इसके अलावा न्यायमूर्तियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) 352 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च करने जा रही है। बेहतर आवास सुविधाएं प्रदान करने से न्यायिक अधिकारियों का कार्यक्षेत्र में मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

अधिवक्ताओं का कल्याण सर्वोपरि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्राथमिकता में अधिवक्ताओं का कल्याण सर्वोपरि है। सरकार अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति को 20 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। इसमें युवा अधिवक्ताओं के लिए 5 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड, किताबों और पत्रिकाओं के लिए 10 करोड़ रुपये तथा अधिवक्ता चैंबर के निर्माण और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

यह इस बात का संकेत है कि सरकार अधिवक्ता समाज के हितों के प्रति संवेदनशील है। खासकर युवा अधिवक्ताओं के लिए यह सहायता उनके करियर की शुरुआत में महत्वपूर्ण सहारा प्रदान करेगी।

Tags: up newsYogi News
Previous Post

बारिश से पहले शहरों की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर जुटी योगी सरकार

Next Post

गंगा ही नहीं स्थानीय नदियों के किनारे भी तय दायरे में होगी प्राकृतिक खेती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Next Post
natural farming

गंगा ही नहीं स्थानीय नदियों के किनारे भी तय दायरे में होगी प्राकृतिक खेती

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

35 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला की मौत, SDRF ने निकला शव

31/07/2021
Suspended

प्रभारी निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

22/03/2023
Diwali

दिवाली पर स्थापित करें मां लक्ष्मी की ये मूर्ति, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

20/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version