• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का चाबुक, BSA समेत पांच अफसर सस्पेंड

Writer D by Writer D
15/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सूबे की योगी सरकार (Yogi Government) भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर है। प्रदेश में अब तक कई भ्रष्ट अफसरों पर सरकार कार्रवाई कर चुकी है। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने भ्रष्टाचार से जुड़े दो मामलों में बड़ी कार्रवाई की है।

सीएम योगी (cm yogi) ने होम्योपैथिक कॉलेजों के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए दो रजिस्ट्रारों को निलंबित कर दिया। जबकि लखनऊ के शताब्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मेथोडिस्ट चर्च स्कूल को गलत तरीके से मान्यता देने के मामले में लखनऊ के बीएसए विजय प्रताप सिंह और तत्कालीन मंडल सहायक शिक्षा निदेशक पीएन सिंह और उप रजिस्ट्रार विनय कुमार श्रीवास्तव को भी सस्पेंड कर दिया है। लखनऊ में ये मामला काफी चर्चा में रहा था और शासन तक पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक 4764 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया है और होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के तहत निजी संस्थानों में 4764 करोड़ की स्कॉलरशिप दी गई और इसमें धोखाधड़ी सामने आई है।इस घोटाले की पुष्टि समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आरके सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने की है।

जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा निदेशालय के अपर निदेशक और होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के तत्कालीन कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो मनोज यादव, बोर्ड के वरिष्ठ लिपिक प्रो मनोज यादव और बोर्ड के तत्कालीन कार्यवाहक रजिस्ट्रार विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है। डीएससी के दुरुपयोग के मामले में संविदा लिपिक दिनेश चंद्र दुबे और सुषमा मिश्रा का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है और सुनीता मलिक के नाम पर हुई धोखाधड़ी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी है।

आय बढ़ाने और ईमानदारी के साथ कार्य करने का सुख व्यक्ति के लिये अनुपम: सीएम योगी

इसके साथ ही सीएम योगी ने लखनऊ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटीज एंड चिट्स लखनऊ मंडल विनय कुमार श्रीवास्तव और लखनऊ मंडल के तत्कालीन मंडल सहायक शिक्षा निदेशक पीएन सिंह को भी सस्पेंड किया है। पीएन सिंह इस समय प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर हैं। इस मामले में एक क्लर्क को भी सस्पेंड किया गाय है और यह कार्रवाई स्कूल परिसर में मेथोडिस्ट चर्च स्कूल को गलत तरीके से मान्यता देने के लिए की गई है।

अफसरों को सस्पेंड करने के बाद सीएम योगी ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ बोर्ड बेसिक शिक्षा के अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए। दोनों अधिकारियों के निलंबन का आदेश अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार और डिप्टी रजिस्ट्रार के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का निधन, 73 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Next Post

अखिलेश यादव को को राजभर ने दिया झटका, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
Next Post
Om Prakash Rajbhar

अखिलेश यादव को को राजभर ने दिया झटका, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान

यह भी पढ़ें

Mine Mitra Portal

डिजिटल पहल की श्रेणी में उप्र के माइन मित्रा को मिला प्लैटिनम अवार्ड

07/01/2023
belly fat

टम्मी फैट को दूर करने के लिए बदलें डाइट

09/03/2026
Corona

डरा रहा है कोरोना, 24 घंटे में इतने मरीज़ हुए कालकवलित

28/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version