• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार ने की युवती की हत्या, कार के अंदर गोलियों से भूना

Writer D by Writer D
24/07/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जबलपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बरेला थाना अंतर्गत मंगेली नर्मदा नदी के पुल पर एक 24 वर्षीय युवती की कार के अंदर गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब राह चलते लोगों ने युवती की लाश को स्विफ्ट कार की पिछली सीट पर खून से लथपथ हालत में देखा। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पंचनामा कार्यवाही कर युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया की ग्राम मंगेली हाईवे रोड स्थित नर्मदा नदी के पुल पर खड़ी स्विफ्ट कार में शनिवार देर शाम एक युवती की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जिसकी शिनाख्त अनिभा केवट उम्र 24 वर्ष निवासी जोगनी नगर रामपुर के रूप में कई गई है। जिसे गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या के बाद लाश को कार में छोड़कर हत्यारा बदमाश भाग गया, पुलिस को सर्चिंग के दौरान कार के अंदर पिस्टल और कारतूस भी मिले है।

पुलिस को कार की तलाशी के दौरान एक न्यूज चैनल की माईक आईडी और आईकार्ड भी मिला है। जिस पर पत्रकार बादल पटेल लिखा हुआ है। जब पुलिस ने कार के मालिक की तलाश की तो पता चला कि उक्त कार बजरंग नगर रांझी निवासी थियोफिल विजय कुमार लाल की है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका दोस्त बादल पटेल अक्सर उसकी कार मांगकर ले जाता था और सुबह बादल कार मांगकर ले गया था। अब पुलिस बादल पटेल नामक बदमाश की तलाश कर रही है।

गैंगस्टर रहीश खान के तीन शूटर मुठभेड़ में घायल, रेलवे ठेकेदार की हत्या के हैं आरोपी

वहीं परिजनों ने बताया कि आनिभा आईटी पार्क स्थित पेटीएम सेंटर में काम करती थी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उसे किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। युवती के भाई ने यह बताया कि बादल पटेल उसे अक्सर परेशान किया करता था। जिसको लेकर कई बार उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसका नतीजा यह निकला कि आज उसने युवती को मौत के घाट उतार दिया।

वही पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए एफएसएल की टीम, डॉग स्कॉट सहित फिंगरपट एक्सपर्ट पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को कार की तलाशी के दौरान देशी पिस्टल, कारतूस के खोखे के अलावा एक न्यूज़ पोर्टल और एक न्यूज चैनल की माईक आईडी और आईकार्ड भी मिला है। फिलहाल बादल को पकड़ने के लिए कई टीम जुटी हुई हैं। जिसके मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

खेत में पानी लगाने के दौरान इंजन फटा, 2 किसानों की मौत

पहले भी फर्जी पत्रकार मामले में बादल पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बादल पटेल और इसके कई साथी फर्जी पत्रकार बनकर लोगों को धमकी और नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगो के साथ लूट की घटना को अंजाम देते थे। जिनके खिलाफ मदनमहल सहित अन्य थानों में प्रकरण दर्ज किए गए है। ये कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था और अब इस घटना को अंजाम दिया है।

Tags: crime newsJabalpur Newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

कल से शुरू हो रही है JEE Mains परीक्षा, जानें क्या है ड्रेस कोड

Next Post

अमृत महोत्सव: सभी जिलों में होगा ”उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य- पावर @ 2047” उत्सव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
Next Post
Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव: सभी जिलों में होगा ''उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य- पावर @ 2047'' उत्सव

यह भी पढ़ें

Income Tax return

पीपीएफ और 5 साल की सावधि जमा में निवेश पर कर सकते हैं टैक्स छूट का दावा

04/10/2020
Baba Barfani

सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर जारी, यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर

05/05/2024
Hrithik

गर्लफ्रेंड सबा के साथ एक्स वाइफ की पार्टी में नजर आए ऋतिक

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version