• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता के लिए सरकार का दुरुपयोग करती है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
24/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार को जारी अपने बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्ग है, जिन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। भाजपा विनाश और विध्वंस की राजनीति करती है और सत्ता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने में लगी रहती है।

भाजपा का एजेण्डा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का हैं। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनैतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि सपा लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सत्ता के लिए सरकार का दुरुपयोग करती है। समाजवादी सरकार में प्रगति का रास्ता प्रशस्त होता रहा है।

भाजपा सरकार ने विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। मंत्रियों और अधिकारियों में सरकारी बजट के बंदरबांट की होड़ लगी है। हाल ही में जिस बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जोर-शोर से किया गया, वह भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। हुक्मरानों ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ऐसा खेल खेला कि घटिया निर्माण एक ही बारिश में धुल गया। प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की सड़कें कई जगह धंस गयी। यह डबल इंजन भाजपा सरकार के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को जालौन के बाद औरैया में भी धंसा एक्सप्रेस-वे प्रमाणित करता है।

राजभर और सपा का हुआ तलाक, बोले- अखिलेश अपने सामने किसी की नहीं सुनते

समाजवादी सरकार में किये गये विकास कार्य आज भी अपनी गुणवत्ता के कारण मजबूत बने हुए हैं। तत्कालीन सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज तक टस से मस नहीं हुआ जबकि उस पर कई लड़ाकू विमान सहित सबसे बड़ा भारवाहक विमान हरक्यूलिस भी उतरा जा चुका है।

सपा सरकार में गांवों को शहरों से जोड़ने के लिये बेहतरीन सड़कें बनायी गयी थी। पूर्व की सपा सरकार में गांवों में जो सड़कें बनी थी, उससे आगे भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सरकार के पास तबादले के धंधे के अलावा कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। जनता की समस्याओं के निदान में शासन-प्रशासन की कोई रुचि नहीं है। उत्तर प्रदेश विकास के मानकों में कई कदम पीछे छूट रहा है। प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

राजभर और सपा का हुआ तलाक, बोले- अखिलेश अपने सामने किसी की नहीं सुनते

Next Post

बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियाें सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Next Post
arrested

बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियाें सहित चार तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोरोना, CJI के शपथ ग्रहण में शामिल होने से पहले होगी जांच

21/04/2021
एंटी शिप मिसाइल Anti-Ship missile

नौसेना ने एंटी शिप मिसाइल दागी, सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में सक्षम

30/10/2020
RBI

RBI की मौद्रिक नीति समिति में 29 सितंबर को होने वाली बैठक टली

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version