• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौधरी हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि: यादव महासभा ने अपने नेता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
25/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Chaudhary Harmohan Singh
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  चौधरी हरमोहन सिंह (Chaudhary Harmohan Singh) समाजवादी मूल्यों के लिए अपना जीवन अर्पित करनेवाले परम समाजसेवी और प्रखर राजनीतिज्ञ थे। यह विचार आज चौधरी हरमोहन सिंह (Chaudhary Harmohan Singh) की  पुण्य तिथि पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा राजधानी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकप्रिय कवि व पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह यादव ने रखे।

चौधरी हरमोहन सिंह  की 10 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुये लोकप्रिय कवि, साहित्यकार व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एक अराजनैतिक संगठन है। इसमें सभी राजनैतिक दलों के यादव समाज के लोग पूर्व में भी सदस्य, पदाधिकारी और अध्यक्ष  रहे हैं और आज भी हैं। चौधरी हरमोहन सिंह जी ने सारे देश के यादव समाज के उन्नयन हेतु लोगों को गोत्रों और उपजाति से ऊपर उठाकर एकता के सूत्र में पिरोने का महान काम किया है। हम आज उनकी पुण्य तिथि पर उनके रास्ते दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं। लेकिन उनके नाम पर राजनैतिक लाभ हेतु  यादवों को फिर से गोत्रों में बांटने का काम करने की निंदा करते हैं। यह चौधरी साहब की विचारधारा के प्रतिकूल है और उनके किए गये महान कार्यों का अपमान है।

chaudhary harmohan singh death anniversary

 

उदय प्रताप सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी पुण्य तिथि के नाम पर किसी समारोह में प्रधानमंत्री के आने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री के हैं, हम भी उनका सम्मान करते हैं। पर चूंकि हमारा संगठन गैर राजनैतिक संगठन है। हम लोग किसी भी पारिवारिक और राजनैतिक आयोजनों से एक दूरी बनाकर रखतें हैं। इसलिए महासभा से इस तरह के कार्यक्रमों का कोई संबंध नहीं है।

चौधरी साहब के कार्य करने की शैली और अपने संबंधों का जिक्र करते हुये उदय प्रताप सिंह ने उनसे जुड़े कुछ खास संस्मरणों  का जिक्र किया। अंत में चौधरी हरमोहन सिंह को स्वरचित चार पंक्तियां अर्पित करते हुये लोकप्रिय कवि और गीतकार उदय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि –

 हम सबके थे प्रणम्य और इंसान नेक थे*

 सिरमौर थे समाज के लाखों में एक थे।

 हम दिल से याद करते उनके काम-काजको

 एक माला में पिरो दिया यादव समाज को

चौधरी हरमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये यादव महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी ने भी चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।

chaudhary harmohan singh death anniversary

अपने संबोधन में अखिल वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने चौधरी हरमोहन सिंह को नमन करते हुये आये हुये लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी और पत्रकारों ने चौधरी हरमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुये उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Tags: chaudhary harmohan singh death anniversary
Previous Post

सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, राजमार्गों को व्यवस्थित करने की मांग

Next Post

हर घर झण्डा लगाए जाने को लेकर एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Next Post

हर घर झण्डा लगाए जाने को लेकर एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी ने कहा- त्यौहारों को घर पर ही मनाया जाए

25/09/2020
dead body

सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो युवकों के शव

26/12/2020
Shafiqur Rahman Burke

PFI पर रेड से भड़के ‘चचा’, कहा- उनको क्यों गिरफ्तार किया, वह मुसलमानों के मसीहा हैं

23/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version