• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

Writer D by Writer D
28/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अब राजधानी में इलेक्ट्रानिक बसों का परिचालन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को आईएसबीटी से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट-पेसिफिक गोल्फ़ (सहस्त्रधारा) रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि इससे शहर वासियों और पर्यटकों को बहुत सुविधा होगी। लाेगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और पर्यावरण भी बेहतर होगा। साथ ही खर्च में भी बहुत कमी आएगी।

इन पांच बसों के आईएसबीटी से एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड पर 18 स्टापेज बनाए गए हैं। इनमें आईएस बीटी, कारगी चौक, विधानसभा, जोगीवाला, मोहकमपुर, डोईवाला क्रासिंग और एयरपोर्ट शामिल हैं। इसी प्रकार एयरपोर्ट- पेसिफिक गोल्फ़ (सहस्त्रधारा) जाने वाली बस के लिए जो बस स्टाप निर्धारित किए गए हैं उनमें डोईवाला क्रॉसिंग, मोहकमपुर, जोगीवाला, विधानसभा, आराघर चौक, लैंसडाउन चौक, सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क,पेसिफिक गोल्फ़ के नाम शामिल है। आईएसबीटी से एयरपोर्ट का किराया 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

CM Dhami

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बस परियोजना में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा जिसमें से फिलहाल 15 बसें प्राप्त हो चुकीं हैं। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण कम होगा और नागरिकों को कम लागत में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

स्वामित्व अभिलेख के शत-प्रतिशत वितरण के लिए लगाएं शिविर : सीएम धामी

वर्तमान में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड 10 बसों का संचालन दो रूटों आईएसबीटी से राजपुर रोड एवं आईएसबीटी से सेलाकुई पर किया जा रहा है जिसमें अब तक कुल 892091 यात्रियों द्वारा यात्रा की गयी है। अभी तक देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 10 बसों से 1. 78 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है। ये बस एक बार पूर्ण चार्ज करने पर लगभग 150 से 180 किमी तक चल सकती है। यूटीसी डिपो ट्रांसपोर्ट नगर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर खजान दास, आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार जिलाधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका, नगर आयुक्त मनुज गोयल, अपर मुख्य कार्यकरी अधिकरी एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा वित्त नियंत्रक तन्जीम अली के साथ विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsElectric Busnational nessmart cityUttarakhand News
Previous Post

स्वामित्व अभिलेख के शत-प्रतिशत वितरण के लिए लगाएं शिविर : सीएम धामी

Next Post

पार्थ चटर्जी को ममता बनर्जी ने मंत्री पद से किया गया बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Partha Chatterjee

पार्थ चटर्जी को ममता बनर्जी ने मंत्री पद से किया गया बर्खास्त

यह भी पढ़ें

Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
ED raids at AAP MP Sanjeev Arora's house

सुबह-सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री के घर ED की दस्तक, बढ़ी सियासी हलचल

09/05/2026
3D rocket Agnibaan

दुनिया का पहला 3D रॉकेट श्रीहरिकोटा से होगा लॉन्च, चेन्नई की कंपनी ने किया तैयार

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version