• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
31/07/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आज अयोध्या धाम में आगमन हुआ। इस आगमन का मुख्य उद्देश्य  रामजन्मभूमि आंदोलन के स्तम्भ पूज्य परमहंस रामचन्द्र दास  महाराज (Mahant Ramchandra) के 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित करने के साथ उन्हें याद किया जाना था। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरखपुर पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पूज्य संत परमहंस रामचन्द्र दास  महाराज (Mahant Ramchandra) से व्यक्तिगत सम्बंध रहा है तथा मुख्यमंत्री योगी  के गुरू पूज्य महंत अवैद्यनाथ  के साथ दिगम्बर अखाड़ा के महंत पूज्य  परमहंस रामचन्द्र दास  के यहां व्यक्तिगत रूप से आना जाना लगा था। परमहंस रामचन्द्र दास  के शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत सुरेश दास  महाराज  के आमंत्रण पर  मुख्यमंत्री (CM Yogi) का आज आगमन हुआ है।

सर्वप्रथम  मुख्यमंत्री  रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचकर सीधे सरयू घाट/रामकथा पार्क स्थित पूज्य परमहंस रामचन्द्र दास  महाराज के समाधि स्थल पर श्रद्वासुमन एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाधि स्थल के संयोजक आचार्य नारायण मिश्रा  द्वारा  मुख्यमंत्री  का स्वागत भी किया गया। तत्पश्चात  मुख्यमंत्री   हनुमानगढ़ी में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहुंचकर रामलला के दर्शन पूजन करने के साथ मंदिर निर्माण के प्रगति के कार्यो की जानकारी ली।

उक्त अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र के महासचिव  चम्पत राय के साथ मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त  विशाल सिंह के साथ अयोध्या में चल रहे विकास कार्यो एवं श्रावण झूला मेला के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ श्रावण झूला मेला को शांतिपूर्ण एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिये। अगले चरण में  मुख्यमंत्री  दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचकर पूज्य संत  परमहंस रामचन्द्र  महाराज के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किया गया।

सीएम योगी ने बिजनौर और इटावा के सड़क हादसों में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

उक्त अवसर पर  मुख्यमंत्री  ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूज्य परमहंस रामचन्द्र दास महाराज  हमेशा हम सभी के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे तथा राम जन्मभूमि आंदोलन में महंत  का जो मुख्य भूमिका थी उसका वर्णन शब्दों में नही किया जा सकता है। इन्हीं संतों के संघर्ष का परिणाम है कि 500 साल के बाद  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में सब संतों के आर्शीवाद से राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। आज निर्माण कार्यो का मेरे द्वारा पुनः अवलोकन किया गया। इस अवसर पर दिगम्बर अखाड़ा के महंत  सुरेश दास  महाराज द्वारा स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख संतों द्वारा दिगम्बर अखाड़ा में  मुख्यमंत्री  से जगतगुरू रामानन्दाचार्य , महाराजा हरिश्चन्द्र , महाराजा भागीरथ , परमहंस रामचन्द्र दास , पूज्य अशोक सिंघल  आदि महापुरूषों से सम्बंधित अयोध्या में स्थल विकास करने का सुझाव दिया गया। उक्त अवसर पर जगतगुरू राघवाचार्य , रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय सिंह, महंत धर्मदास , पूर्व सांसद डा0 रामविलास दास वेदांती, बड़े भक्त महल के महंत अवधेश दास, उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, दन्तधावन कुंड के महंत विवेक दास , वरूण दास  महाराज, बलराम दास , राजू दास , जयराम दास , महेन्द्र दास , धु्रव दास, आशुतोष दास, राघव दास, आदि पूज्य संत, सांसद  लल्लू सिंह, कैसरगंज सांसद  बृजभूषण शरण सिंह, अयोध्या विधायक  वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक  रामचन्द्र यादव, सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष  संव सिंह, महानगर अध्यक्ष  अभिषेक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं संत महात्मा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अन्त में  मुख्यमंत्री  का हेलीपैड पर मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मती अनिता यादव, नगर आयुक्त  विशाल सिंह ने  मुख्यमंत्री को हेलीपैड से चित्रकूट धाम के लिए विदा किया गया।

Tags: ayodhya newscm yogiup news
Previous Post

ED ने संजय राऊत को लिया हिरासत में, बोले- शिवसेना को खत्म करने की साजिश

Next Post

मांगे राम अग्रवाल का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-26 में दिखेगी यूपी की स्मार्ट सिंचाई व्यवस्था, तकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडल

24/09/2026
Next Post
cm dhami

मांगे राम अग्रवाल का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Structure under construction collapses

गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर निर्माणधीन पल का ढांचा गिरा, चार मजदूर घायल

24/11/2020
SGPGI

योगी सरकार की पहल पर पीजीआई में शुरू हुई नई ट्रॉमा यूनिट

12/05/2022
Punjab Assembly

पंजाब विधानसभा में गूंजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

07/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version