• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलालों द्वारा झूठी शिकायतें कराने पर आगरा विकास प्राधिकरण संघ खफा

Writer D by Writer D
06/08/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश
0
ADA Association

ADA Association

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। अधिकारियों व कर्मचारियों की दलालों के गैंग से लगातार झूठी शिकायतें उच्चाधिकारियों को प्रेषित कराकर मानसिक उत्पीडऩ करने से नाराज आगरा विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ (ADA Association ) ने व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एडीए के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। मामले की जाँच सचिव एडीए को सौंपी गई है।

एडीए कर्मचारी संघ (ADA Association ) की ओर से उपाध्यक्ष को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि बीते दिनों से आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों व अभियंताओं की झूठी शिकायतें अनेक माध्यमों से हो रही हैं एवं भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने की संभावना है। शिकायतकर्ता को सुनवाई के लिए बुलाये जाने पर वह उपस्थित नहीं होते हैं लेकिन अनर्गल शिकायतों के कारण प्राधिकरण की कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है एवं प्राधिकरण का वातावरण तनावपूर्ण रहता है। इन झूठी शिकायतों से प्राधिकरण की गरिमा धूमिल करना एकमात्र उद्देश्य है।

अध्यक्ष के ज्ञापन में कहा गया कि तत्कालीन उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा प्रशासनिक एवं प्राधिकरण के हित में कठोर निर्णय लेते हुए 9 दलालों व 2 कथित पत्रकारों का प्राधिकरण में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था एवं कुछ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड भी किया गया साथ ही कतिपय अधिकारियों, कर्मचारियों, अभियंताओं के पटल भी परिवर्तित किये गये थे एवं सम्पत्ति के प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विवेचना के आधार पर चार दलाल  एवं प्राधिकरण के एक कर्मी को  जेल भी भेजा गया।

इन्हीं तत्वों द्वारा छदम नामों से प्राधिकरण के कर्मचारियों, अधिकारियों के विरूद्ध झूठी शिकायतें कराई जा रही हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य ब्लैकमेलिंग व प्राधिकरण के सकारात्मक प्रयासों को हतोत्साहित करना है। माँग की है कि शिकायतकर्ता को सुनवाई एवं साक्ष्य का अवसर प्राप्त करते हुए नियमानुसार शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की जाये ताकि प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और सभी कार्य सुचारू ढँग से सम्पादित हों।

एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पैंसिया पर दलालों का षडयंत्र

उधर बहुसंख्यक फर्जी शिकायतों को लेकर प्राधिकरण के कर्मचारियों ने शासन को भी पत्र लिखकर यही माँग की है जिनमें अधिशासी अभियंता पूरन कुमार, सहायक अभियंता सतीश कुमार, पथ कर निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, सहायक अभियंता सुधांशु शर्मा, ब्रजेश शुक्ला, व्यैक्तिक सहायक राजेन्द्र सिंह, केपी शर्मा, लेखाकार राकेश कुमार गौतम, आशीष द्विवेदी, लिपिक विवेक भारती, दुष्यन्त शर्मा, राजकपूर, अवर अभियंता, अर्दली धर्मपाल, आउटसोर्स कर्मी योगेश, शिवम सिंह, सौरभ, रमेश ढल, सौरभ ढल आदि के हस्ताक्षर हैं। इस मामले में शासन के सचिव जसजीत सिंह ने भी शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए समान प्रक्रिया अपनाई जाने के निर्देश दिये हैं।

दलाल हीरालाल अग्रवाल की जमानत खारिज

आगरा विकास प्राधिकरण के ब्लैक लिस्टेड एवं कुख्यात दलाल खंदारी निवासी हीरालाल अग्रवाल की जनपद एवं सत्र न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

न्यायालय ने कहा कि  अभियुक्त  की गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से एडीए की 28 मोहरें व 48 पत्रावलियाँ बरामद हुईं जिनके  सत्यापन की कार्रवाई प्रचलित है। अपराध की प्रकृति अत्यन्त गंभीर है।  जमानत याचिका पर उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्य व अपराध की गंभीरता के चलते जमानत के पर्याप्त आधार नहीं हैं।

Tags: ADA Associationagra newsup news
Previous Post

एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पैंसिया पर दलालों का षडयंत्र

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर होगा यूपी के 75 बस स्टैंड और बसों का नामकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Roadways Buses

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर होगा यूपी के 75 बस स्टैंड और बसों का नामकरण

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री साय के विजन से अमेरिकी राजदूत हुए परिचित

05/01/2025
Andhra Pradesh is without a capital from today

आंध्र प्रदेश बना देश का एकमात्र राज्य जिसकी आज से कोई राजधानी नहीं

02/06/2024
Ajit murder case

अजीत हत्याकांड: भगौड़े पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में दबिश 

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version