• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
07/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi government

Yogi government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। किन्हीं कारणों से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने वाले छात्रों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। योगी सरकार (Yogi Government) हाईस्कूल-इंटर तक की पढ़ाई करते करते ही छात्रों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए सरकार प्रवीण योजना लेकर आयी है, जिसके क्रियान्वयन में आने वाले दिनों में खासी तेजी देखने को मिलेगी।

पढ़ाई छोड़ने पर भी हाथ में होगा सर्टिफाइड स्किल

योगी सरकार (Yogi Government) का पूरा जोर रोजगार परक शिक्षा तथा कौशल विकास की योजनाओं पर है। शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास मिशन के साझा प्रयास से प्रदेश में एक अनोखी योजना की परिकल्पना की गयी है। इसका नाम प्रवीण रखा गया है, जिसमें कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट कोर्सेस को माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के समय में ही संचालित किया जा रहा है, जिससे यदि कोई छात्र कक्षा 10 या कक्षा 12 के बाद पढ़ाई नहीं करता है तो भी उसके पास रोजगार के लिये एक सर्टिफाइड कौशल उपलब्ध होगा।

वोकेशनल ट्रेनिंग के जरिये जॉब रेडी स्किल डेवलप किया जाएगा

प्रवीण योजना के अंतर्गत राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों में वोकेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से जॉब रेडी स्किल्स डेवलप किया जाएगा। इसमें हर कार्यदिवस में स्कूल टाइम के दौरान में निःशुल्क सर्टिफिकेशन कोर्स संचालित किया जायेगा।

11 ट्रेडों की दी जाएगी जानकारी

कौशल विकास मिशन के डायरेक्टर आंद्रा वामसी के अनुसार सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को 11 विभिन्न ट्रेडों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, ओडीओपी, रिटेल, ऑटोमोबाइल सहित कई रोजगारपरक विषय शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरी होने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

गन्ने की सहफसली खेती से दोगुनी आय कर रहे किसान

21 हजार छात्र-छात्राओं को बनाएंगे स्किल्ड 

अधिकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिये कुल 150 विद्यालयों को चुना गया है। इसमें प्रत्येक जिले में 2 स्कूलों का चयन होगा, जिसमें एक हायर सेकेंड्री ब्वॉयस स्कूल और एक हायर सेकेंड्री गर्ल्स स्कूल होगा। 2022-23 में सरकार का लक्ष्य कक्षा 9 से 12 तक के 21 हजार छात्र-छात्राओं को स्किल्ड बनाने का है।

इच्छुक विद्यार्थियों को सेलेक्ट करेगा शिक्षा विभाग

माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रवीण योजना के लिये इच्छुक विद्यार्थियों को सेलेक्ट करेगा तथा उन्हें स्पेशल क्लास उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही कौशल विकास मिशन की ओर से ऐसे विद्यार्थियों की ट्रेनिंग से संबंधित खर्चों को वहन किया जाएगा।

नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी ने पेश की उत्तर प्रदेश के भविष्य की रूप रेखा

विद्यार्थियों को ज्ञान-कौशल और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की ओर से कई ऐसे अहम् निर्णय और कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की गयी है, जिनके द्वारा आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रवीण योजना को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इस योजना का मुख्य लक्ष्य सभी विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर की शिक्षा जारी रखने के लिए समान अवसर सुनिश्चित करते हुए ज्ञान, कौशल और राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करने वाली गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi Government
Previous Post

गन्ने की सहफसली खेती से दोगुनी आय कर रहे किसान

Next Post

योगी सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों को 147.77 लाख मीट्रिक टन राशन मुफ्त में बांटा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
free ration

योगी सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों को 147.77 लाख मीट्रिक टन राशन मुफ्त में बांटा

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

09/03/2026
Police Encounter

इनामी हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पुलिस मुठभेड़ में घायल

17/06/2022
SP MLA Nahid Hussain - former MP Tabassum Hasan

सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर लगा गैंगस्टर एक्ट, 40 लोगों पर हुई कार्रवाई

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version