• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Make in India की धमक, पहली बार अमेरिकी जहाज की भारत में की जाएगी मरम्मत

Writer D by Writer D
08/08/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Make in India

Make in India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इतिहास में पहली बार अमेरिकी नौसेना (American Ship) का कोई जहाज मरम्मत के लिए भारत आया है। अमेरिकी नौसेना के इस जहाज की मरम्मत एलएंडटी के तमिलनाडु स्थित शिपयार्ड में की जाएगी।

11 दिनों में होगी अमेरिकी जहाज (American Ship) की मरम्मत

यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय हुई है, जब एशिया में चीन की आक्रामक सैन्य गतिविधियां नए चरम पर पहुंच गई हैं। चीन की हरकतों को देखते हुए भारत और अमेरिका विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी नौसेना का जहाज Charles Drew मरम्मत के लिए भारत आया है। इस जहाज की मरम्मत व अन्य संबंधित कार्य एलएंडटी के Kattupalli स्थित शिपयार्ड में किए जाएंगे, जिसमें 11 दिन लगने का अनुमान है। आने वाले समय में और भी अमेरिकी जहाज मरम्मत के लिए भारत आ सकते हैं।

अमेरिकी जहाज (American Ship) को रिसीव करने के लिए रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार, वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमाड़े, तमिलनाडु व पुदुचेरी नेवल एरिया के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल एस वेंकट रमण और रक्षा मंत्रालय के कई सीनियर अधिकारी एलएंडटी के शिपयार्ड पहुंचे। चेन्नई स्थित अमेरिकी दूतावास की काउंसिल जनरल जुडिथ रेविन और नई दिल्ल स्थित अमेरिकी दूतावास में डिफेंस अटैची रियर एडमिरल माइकल बेकर भी इस दौरान शिपयार्ड में मौजूद रहे।

मेक इन इंडिया (Make in India) को मिला बड़ा बूस्ट

अमेरिकी नौसेना (American Ship) के इस जहाज को मरम्मत के लिए भारत आना ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) और ‘रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता’ की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। जहाजों की मरम्मत करने के बाजार में भारतीय शिपयार्ड की दखल तेजी से बढ़ रही है। भारतीय शिपयार्ड उन्नत मैरिटाइम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए कम कीमत पर जहाजों की मरम्मत व रख-रखाव के विविध समाधान ऑफर करते हैं। इस कारण भारतीय शिपयार्ड को ग्लोबल मार्केट में तरजीह मिल रही है। एलएंडटी के शिपयार्ड को अमेरिकी नौसेना से टेंडर मिलना इसका बड़ा सबूत है।

गालीबाज़ नेता श्रीकांत त्यागी पर एक्शन, अवैध निर्माण पर चला नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर

रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने इसे भारतीय शिपयार्ड इंडस्ट्री और भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया। उन्होंने कहा, ‘हम अमेरिकी नौसेना के जहाज Charles Drew का भारत में स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। भारत में शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री में परिपक्वता आ रही है।

आज भारत में 6 बड़े शिपयार्ड हैं, जिनका टर्नओवर करीब 2 बिलियन डॉलर है। हम सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए ही जहाज नहीं बना रहे हैं। हमारे पास अपने डिजाइन हाउसेज हैं, जो सभी प्रकार के स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट जहाज बनाने में सक्षम हैं। देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत भारतीय शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री के ग्रोथ का जीता-जागता उदाहरण है।’

Tags: americqan shipMake in IndiaNational newstamilnadu
Previous Post

JEE Main रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरबोर्ड

Next Post

आज सावन का आखिरी सोमवार, ऐसे करें शिव स्तुति का पाठ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Sawan

आज सावन का आखिरी सोमवार, ऐसे करें शिव स्तुति का पाठ

यह भी पढ़ें

ला डाचा

ला डाचा है दुनिया का सबसे पहला बर्फ तोड़ने वाला क्रूज

27/07/2020
cm yogi

विकास की स्वीकृत योजनाओं में समग्रता छिपी होती है : योगी

14/07/2021
चिराग पासवान Chirag Paswan

सीएम नीतीश अपना रहे हैं फूट डालो और राज करो की नीति : चिराग पासवान

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version