• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीन विवाद मामले में जांच करने गयी पुलिस पर पत्थरों और कुल्हाड़ी से हमला

Writer D by Writer D
11/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। जिले के मऊरानीपुर कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत एक जमीनी विवाद की जांच के लिए बडागांव पहुंची पुलिस (Police) पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया और पुलिसकर्मी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भाग पाये।

पुलिस (Police) ने बुधवार को बताया कि जमीन विवाद को लेकर कल देर शाम जांच के लिए गये मऊरानीपुर थाना के दरोगा और सिपाही पर दूसरे पक्ष के पुरूषों और महिलाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस को डंडों से पीटा और कुल्हाड़ी से हमला किया। किसी तरह से जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया। इस घटना में दरोगा दीपक कुमार और कांस्टेबल शिव शंकर घायल हो गये।

पुलिसकर्मियों का इलाज सामुदायिक केंद्र में कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश में टीमाें का गठन कर दिया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए दरोगा दीपक कुमार ने बताया कि उनकी टीम पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस बल जांच के लिए आ रहा है इस बात की भनक उन्हें लग चुकी थी और वह पूरी तैयारी में थे। इसी कारण हमें संभलने का मौका तक नहीं मिला और हमें किसी तरह वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।

दराेगा की तहरीर पर छह से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

चाय पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ी

Next Post

BSNL का धमाकेदार ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा फुल पैसा, एक्स्ट्रा डेटा का होगा फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
bsnl

BSNL का धमाकेदार ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा फुल पैसा, एक्स्ट्रा डेटा का होगा फायदा

यह भी पढ़ें

रीता बहुगुणा

महिलाओं को अपने आप को और मजबूत बनाना होगा : रीता बहुगुणा

26/10/2020
Social Media

इस देश में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हुआ सोशल मीडिया

07/11/2024

भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारीलाल यादव का नया ‘भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये’

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version