• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव से अन्तरराष्ट्रीय धावक कर्नल क्रिशन सिंह ने की मुलाकात

Writer D by Writer D
17/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मंगलवार को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के तेज धावक कर्नल क्रिशन सिंह बधवार ने मुलाकात की। सपा अध्यक्ष ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि क्रिशन सिंह बधवार ने मिलिट्री स्कूल, अजमेर में पढ़ाई की और 1994 में वे 25वीं राजपूत इनफ्रैन्ट्री यूनिट में भर्ती हुए, जहां उन्होंने कमाण्डो की ट्रेनिंग पूरी की। राष्ट्रीय रायफल्स में प्रतिनियुक्ति पर दो बार उन्होंने जम्मू-कश्मीर में उग्रवादियों से लोहा लिया, जिसके लिए उन्हें वीरता का सेना मेडल प्रदान किया गया।

श्री बधवार ने मनेसर में एडवांस कमाण्डो ट्रेनिंग के बाद तीन साल तक एनएसजी कमाण्डो के रूप में काम किया। सन् 2012 में उन्हें कर्नल रैंक में प्रोन्नति मिली और ढाई वर्ष तक उन्होंने अपनी पैरेंट यूनिट 25वीं राजपूत की कमान सम्हाली। दो वर्ष उन्होंने बेल्जियम में सेना की यूनिट की कमान सम्हाली।

अखिलेश यादव ने CBSE परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को दिया लैपटॉप

देहरादून में एनसीसी में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने लगातार 100 दिनों तक 6700 किलोमीटर की दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। लगातार 101 अल्ट्रा रन में भाग लेकर 6827.5 किलोमीटर दौड़ लगाई।

श्री बधवार सन् 2021 में दून वैली मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर भी रहे। वे भारत रनर्स प्रीमियर लीग-2021 के विजेता भी हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार

Next Post

ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Magh Purnima
Main Slider

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

01/02/2026
Next Post
arrested

ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

UGC NET

यूपी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा का डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, इस दिन होगा एग्जाम

19/09/2023

फर्जी IAS बनकर झारखंड में रह रही महिला गिरफ्तार, रिश्तेदारों को रौब दिखाने के लिए बसाई झूठी दुनिया

25/07/2021
CM Dhami

दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम धामी, भूपेन्द्र कंडारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version