• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल का अखिलेश पर तंज, पिता को अपमानित करने वाले को बताया ‘कंस’

Writer D by Writer D
19/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कान्हा के भक्त एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा व प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने भी कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उनका शुभकामना संदेश सुर्खियां बटोर रहा है। उनका यह शुभकामना संदेश अखिलेश यादव पर हमला के रूप में देखा जा रहा है।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का शुभकामना भरा यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि समाज में जब भी कोई कंस अपने पिता को छल, बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनधिकृत आधिपत्य स्थापित करता है, तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल ग्वालों के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते हैं। अपनी योग माया से अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते हैं।

माना जा रहा है कि जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने अपने इस शुभकामना संदेश के माध्यम से भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने एक प्रकार से भतीजे को चेतावनी दी है कि उन्हें अपने पिता या फिर यूं कहें कि अपने बड़ों का तिरस्कार इस प्रकार से नहीं करना चाहिए। शिवपाल के पत्र को यादव परिवार में फूट से जोड़कर देखा जा रहा है।

3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी से जोड़ा गया: पीएम मोदी

शिवपाल यादव आगे लिखते हैं कि हे यदुवंशी वीरों आप श्रीकृष्ण के ध्वजवाहक हैं। आप वीर और कृष्ण के विराट व्यक्तित्व की प्रतिछाया हैं। स्वाभाविक तौर पर ऐसे में धर्म की रक्षा में आपका दायित्व भी महत्वपूर्ण और शाश्वत है। इसलिए हे श्रेष्ठ यदुवंशी वीरों, समाज में धर्म की स्थापना, शांति, सुरक्षा, सद्भाव, समरसता, समन्वय व एकता और लोक कल्याण हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं।

Tags: akhilesh yadavjanmashtami wishesLucknow Newsshivpal yadav
Previous Post

3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी से जोड़ा गया: पीएम मोदी

Next Post

यूपी में 42 और डॉक्टरों के ट्रांसफर हुए रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Next Post
Doctors

यूपी में 42 और डॉक्टरों के ट्रांसफर हुए रद्द

यह भी पढ़ें

पुड्डुचेरी में कोरोना के 15 नए मामलों की पुष्टि, एक की मौत

14/03/2021

गांवों में छाया तेंदुआ का आतंक, जयमाला व चंपाकली ने शुरू की कांबिंग

03/07/2021
salman khan

सलमान ने कहा- अपने पूरे करियर में इतनी लंबी छुट्टियां नई मनाई

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version