• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब बच्चों को भी लगेगा टीका, सरकार ने तय की Zycov-d वैक्सीन की कीमत

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, गुजरात, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली वैक्सीन ‘जाइकोव-डी’ के एक करोड़ डोज खरीदने के आदेश दिए हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन जाइकोव-डी के 1 करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिए हैं। ऑर्डर मिलने की पुष्टि करते हुए कंपनी ने कहा कि ये टीके सरकार 265 रुपये प्रति खुराक के दाम पर खरीदेगी। वहीं, 93 रुपये प्रति डोज के मान से टीके लगाने का एप्लीकेटर खरीदा जाएगा।

ऐसे में एक टीका लगाने पर खर्च 358 रुपये आएगा। जीएसटी जोड़ने पर यह राशि कुछ और बढ़ सकती है। इन्हें परंपरागत सुई की बजाए एप्लीकेटर के जरिए लगाया जाएगा, जिसे फार्माजेट कहा जाता है। यह 93 रुपये प्रति डोज में मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अहमदाबाद स्थित फार्मा कंपनी ने पहले अपने तीन-खुराक वाले आहार के लिए 1,900 रुपये की कीमत का प्रस्ताव दिया था। मालूम हो कि सरकार वर्तमान में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दो अन्य टीके कोविशील्ड 205 रुपये प्रति खुराक और कोवैक्सिन 215 रुपये प्रति खुराक पर खरीद रही है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों को भी जाइकोव-डी जल्द लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह वैक्सीन राष्ट्रीय कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल हो जाएगी। हालांकि, शुरुआत में इसे वयस्कों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रालय को कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जायडस कैडिला हर महीने जाइकोव-डी की एक करोड़ खुराक मुहैया कराने की स्थिति में है। इसके तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है। बता दें कि देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है, जो डीएनए-आधारित एवं सुई-रहित है।

PM मोदी ने उत्तराखंड के 22वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं

उल्लेखनीय है कि जाइकोव-डी को इसी वर्ष 20 अगस्त को दवा नियामक यानि डीजीसीआई से आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली थी। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा था कि दुनिया का पहला डीएनए आधारित टीका राष्ट्रव्यापी अभियान में बहुत जल्द इस्तेमाल किया जाएगा। जॉयकोव डी की तीन खुराकें लगेंगी। पहली खुराक के 28 दिन बाद दूसरी खुराक और 56 दिन बाद तीसरी खुराक दी जाएगी। कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिया जा रहा है और जाइकोव डी के विपरीत ये दो खुराक वाली वैक्सीन हैं।

Tags: DCGIdrugs controller general of indiaIndia News in HindiLatest India News Updatesvaccination driveZyCoV-Dzydus cadilaजायडस कैडिला
Previous Post

मारपीट के आरोप में पूनम पांडे के पति गिरफ्तार, एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

Next Post

UK सरकार का बड़ा फैसला, कोवैक्सीन को भी करेगा एप्रूवल लिस्ट में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post

UK सरकार का बड़ा फैसला, कोवैक्सीन को भी करेगा एप्रूवल लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें

यूपी के 33 जिले कोरोना महामारी से मुक्त, 24 घंटों में मिले 8 संक्रमित

29/09/2021
हैदराबाद में कैमरों से निगरानी

कैमरों से निगरानी के मामले में भारत का ये दुनिया में 16वें नंबर पर

24/07/2020

पहले देश में रोज एक नया घोटाला आता था, आज ढूंढने पर भी नहीं मिला रहा : योगी

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version