• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर जिले की रिपोर्ट सीएम के पास, रडार पर कई अफसर

आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के आधार पर अफसरों को मिल रहा दंड और इनाम

Writer D by Writer D
20/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रमुख प्राथमिकताओं में आम लोगों से जुड़ी शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण है। इसीलिए सीएम योगी (CM Yogi)  आम लोगों से जुड़ी शिकायतों की खुद रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जनता दर्शन, जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की रोजाना उन्हें रिपोर्ट दी जा रही है। सीएम के पास आम लोगों की शिकायतों से जुड़ी हर जिले की रिपोर्ट है और इसी के आधार पर जिले के कई अफसर रडार पर हैं। जल्द कई जिलों में अफसरों पर कार्रवाई होगी।

योगी 2.0 (Yogi 2.0) में आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के आधार पर अफसरों को दंड और इनाम मिल रहा है। अच्छा काम करने वालों अफसरों को प्राइम पोस्टिंग मिल रही है, तो खराब प्रदर्शन करने वालों को किनारे भी किया जा रहा है। हाल ही में ऐसे कई अफसरों को निलंबित करने से लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि तक दी गई है।

सीएम योगी (CM Yogi) के जनता दर्शन में पहुंच रही हर शिकायतों का गहनता से परीक्षण किया जा रहा है और ऐसे मामलों, जिनमें कार्यवाही की आवश्यकता है, उन्हें संबंधित अधिकारी को भेजा जा रहा है। कुछ मामलों में निचले स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई भी की गई है।

जब तक गुणवत्तापरक निस्तारण न हो जाए, तब तक वापस हो रही रिपोर्ट

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक सीएम योगी (CM Yogi) के जनता दर्शन में इस साल चार अप्रैल से 16 अगस्त तक 28,715 जनशिकायतें आई हैं। इसमें से 26,258 मामलों का निस्तारण हो चुका है। 3,329 संवेदनशील मामलों में उसी दिन सीएम कार्यालय की ओर से फोन पर बात कर आख्या ली गई है और 2,677 मामलों में अनुमोदन किया गया है।

सीएम योगी के पास शासन से लेकर तहसील और थाने तक की सीक्रेट रिपोर्ट

591 आख्याओं को संतोषजनक नहीं होने पर आपत्ति के साथ वापस किया गया है और तब तक वापस किया जा रहा है, जब तक गुणवत्तापरक निस्तारण न हो जाए।

मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र के बाहर की भी हो रहीं बार-बार शिकायतें

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायतों की ऐसी भी फेहरिस्त है, जो बार-बार की जाती हैं। इनमें ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जो मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र के बाहर हैं। कई मामले चिकित्सकीय आर्थिक सहायता के होते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित सूचीबद्ध अस्पताल में प्राथमिकता के आधार पर धनराशि भेजी जाती है।

ऐसे आर्थिक सहायता के रोजाना पांच से 25 प्रार्थना-पत्र मिलते हैं। सीएम योगी ने कई बार तो जनता दर्शन में ही दिव्यांगों को व्हील चेयर, इलेक्ट्रिक स्टिक और श्रवण यंत्र आदि दिए हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

सीएम योगी के पास शासन से लेकर तहसील और थाने तक की सीक्रेट रिपोर्ट

Next Post

#BoycottAmazon ट्रेंड, राधा-कृष्ण की पेंटिंग्स को लेकर भड़के यूजर्स

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post
Amazon

#BoycottAmazon ट्रेंड, राधा-कृष्ण की पेंटिंग्स को लेकर भड़के यूजर्स

यह भी पढ़ें

hockey

हॉकी इंडिया प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन बेसिक कोचिंग कोर्स करेगा संचालित

16/10/2020
CM Bhajanlal Sharma

स्वस्थ जीवन शैली में योग की अहम भूमिका: सीएम भजनलाल शर्मा

21/06/2024
Ayushman Bharat Yojna

आयुष्मान भारत योजना में यूपी की ऊंची छलांग, कई श्रेणियों में देश में बना नंबर वन

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version