• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, वनडे सीरीज पर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

Writer D by Writer D
20/08/2022
in खेल
0
India beat Zimbabwe

India beat Zimbabwe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरारे। भारत (India) ने दूसरे एकदिनी मैच में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में मात्र 161 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहला एकदिनी 10 विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें न्याउची ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

इसके बाद शिखर धवन और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। 83 रनों के कुल स्कोर पर धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तनाका चिवांगा ने इनोसेंट के हाथों कैच करवाया।

भारत को तीसरा झटका जोंग्वे ने दिया। उन्होंने 6 रन के निजी स्कोर पर किशन को बोल्ड किया। एक छोर को थाम कर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल 33 रन बनाने के बाद जोंग्वे की गेंद पर इवान को अपना कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली और रजा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल और संजू सैमसन ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारत को 25.4 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दिला दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। संजू ने 39 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं अक्षर पटेल 7 गेंदों में 1 चौके की बदौलत 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

मातृशक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि अंतिम पंघाल की जीतः सीएम योगी

इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38,1 ओवर में मात्र 161 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 42 और रयान बर्ल ने 39 रन बनाए।

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और केवल 31 रनों पर इनोसेंट काइया (16), ताकुदज़्वानाशे कैटानो (07), रेजिस चकबवा (02) और वेस्ले मधेवेरे (02) पवेलियन लौट गए।

इसके बाद सीरीज से पहले टॉप फॉर्म में चल रहे सिकंदर रजा (16) को 72 के कुल स्कोर पर कुलदीप यादव ने ईशान किशन के हाथों कैच करवा भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। 105 के कुल स्कोर पर दीपक हुड्डा ने जमकर बल्लेबाजी कर रहे शीन विलियम्स (42) को लालच में डालकर शिखर धवन के हाथों डीप में कैच करवा टीम को बड़ी सफलता दिलाई। 129 के कुल स्कोर ल्यूक जोंगवे (06) को शीर्दुल ठाकुर ने बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। अक्षर पटेल ने इसके बाद 149 के कुल स्कोर पर ब्रेड इवेंस (09) को बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद 159 के स्कोर पर विक्टर न्याउची (00) और 161 के स्कोर पर तनाका चिवांगा (04) रन आउट होकर पवेलियन लौटे और जिम्बाब्वे की पारी 38.1 ओवर में 161 रनों पर सिमट गई।

उर्फी जावेद ने पहनी पत्थरों से बनी ड्रेस, सिजलिंग अवतार देख फैंस हुए फिदा

भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 3, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने 1-1 विकेट लिया।

Tags: cricket newsIndia beat Zimbabweindvszimsports news
Previous Post

लखनऊ में लगेगी कल्याण सिंह की 9 फीट ऊंची प्रतिमा, सीएम योगी करेंगे अनावरण

Next Post

एशिया कप 2022 से बाहर हुए शाहीन शाह अफरीदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Shaheen Afridi

एशिया कप 2022 से बाहर हुए शाहीन शाह अफरीदी

यह भी पढ़ें

RCB

IPL 2024: RCB ने टीम के नाम में किया बदलाव, ‘बैंगलोर’ की जगह किया ये

20/03/2024
House

घर बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

16/06/2025
CM Dhami

धामी ने बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का किया शिलान्यास

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version