• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

Writer D by Writer D
22/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Dia Namdev

Dia Namdev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 100% अंक लाकर इतिहास रचने वाली दिया नामदेव (Diya Namdev) ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलम्बन के योगी मॉडल को शानदार कहा है। दिया ने कहा है कि एक समय था कि जब बेटियों को शाम होने के बाद घर से बाहर निकलने में डर बना रहता था, लेकिन अब योगी सरकार में डर नहीं लगता।

शामली शहर के मोहल्ला मनिहारन निवासी दिया नामदेव (Diya Namdev) सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर अपनी माता बबिता, पिता पुष्पेंद्र और प्रधानाचार्या आशु त्यागी के साथ सीएम योगी का आशीर्वाद लेने आईं थीं। मुख्यमंत्री से भेंट के बाद निहाल दिया ने बताया कि सीएम योगी ने उन्हें बोर्ड परीक्षा में शानदार रिजल्ट के लिए बधाई दी और भावी जीवन की चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

मेधावी दिया (Diya Namdev) ने सीएम को बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है, इसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने दिया को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। दिया ने प्रदेश में पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिशों के लिए योगी सरकार की नीतियों की सराहना भी की।

नशे के सौदागरों पर कसा योगी सरकार ने शिकंजा, 785 अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व से खासी प्रभावित दिया ने बताया कि सीएम योगी से मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा है। वह करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनसे मिलकर आज का दिन उनके पूरे परिवार के लिए यादगार बन गया।

बातचीत के दौरान सीएम ने उनके पिता की आजीविका और घर की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी ली और दिया की सफलता के लिए माता, पिता और स्कूल की प्रधानाचार्या को बधाई भी दी।

बता दें कि दिया के पिता पुष्पेंद्र शादी व अन्य समारोहों में भोजन बनाने का काम करते हैं। होनहार दिया को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि दिया नामदेव (Diya Namdev) जैसी मेधावी बेटियां उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। इनके सपनों को साकार करने के लिए सरकार हर जरूरी प्रयास करेगी।

Tags: Cbse toppercm yogiDia NamdevLucknow News
Previous Post

नशे के सौदागरों पर कसा योगी सरकार ने शिकंजा, 785 अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

अब ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन करेगी योगी सरकार, 17 देशों में होंगे रोड शो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
Global Investors Summit

अब ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन करेगी योगी सरकार, 17 देशों में होंगे रोड शो

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in the forests of this country

इस देश के जंगल में लगी भीषण आग, घर छोड़कर भागे लोग

01/05/2025

अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

09/05/2022
समझौता पत्र पर हस्ताक्षर MoU signed between

सीएसआईआर-सीमैप व जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version