• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया अभिनंदन

Writer D by Writer D
29/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Bhupendra Chaudhary

Bhupendra Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह  (Bhupendra Chaudhary ) सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन किया गया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगन भेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

नई दिल्ली से चलकर लखनऊ तक पहुंचने में रास्ते में पड़ने वाले गाजियाबाद, अलीगढ़, टूण्डला, इटावा, कानपुर, स्टेशनों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। राजधानी लखनऊ, पहुंचने पर चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी मुख्यालय तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व ढ़ग से स्वागत व अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने चारबाग से हजरतगंज तक विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। सायं लगभग 4 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उत्साह, उमंग से सरावोर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाडों़ के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को ऐतिहासिक बनाते हुए पूरे शहर को भगवामय कर दिया।

Bhupendra Chaudhary

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Chaudhary) सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचे। चारबाग स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगडों व गगन भेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

चारबाग रेलवे स्टेशन से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के मंत्रीगण व हजारों कार्यकर्ता नाचते-गाते ढोल-नगाड़ों के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय की ओर बढे़। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह  निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी के साथ पार्टी द्वारा तैयार किये गए रथ पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन स्वीकार करते रहे।

Bhupendra Chaudhary

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने राजधानी लखनऊ में केकेसी तिराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय , महाराणा प्रताप की प्रतिमा, लोकभवन स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा, महारानी अवन्ती बाई की प्रतिमा, अटल चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पहले से जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किये गए मंचों पर भारी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने  भूपेन्द्र सिंह  का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।

Tags: bhupendra chaudharyLucknow News
Previous Post

भाजपा को शिखर तक पहुँचाने में सबका योगदान: भूपेन्द्र चौधरी

Next Post

भूपेंद्र चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, सीएम योगी ने मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Bhupendra Chaudhary, cm yogi

भूपेंद्र चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, सीएम योगी ने मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

rupee

डॉलर के मुक़ाबले 7 पैसा हुआ कमजोर रुपया

22/07/2022
DK Shivkumar

डिप्टी सीएम बनने को तैयार हो गए डीके शिवकुमार, सोनिया गांधी का है बड़ा रोल

18/05/2023
ashutosh tandon

पीएम स्वनिधि योजना में 8.32 लाख लाभार्थियों को मिलेगा लाभ : आशुतोष टंडन

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version