• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को शिखर तक पहुँचाने में सबका योगदान: भूपेन्द्र चौधरी

Writer D by Writer D
29/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Bhupendra Chaudhary

Bhupendra Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व कार्यालय पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान व डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा के एजेण्डे पर काम कर रही है। केन्द्र सरकार ने अपने सारे कोर एजेण्डे को पूरा करने का काम किया है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो या अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, सब पूरा हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा को शिखर तक पहुँचाने में सबका योगदान है। पार्टी पदाधिकारियों का योगदान है तो सामने बैठे कार्यकर्ताओं का भी योगदान किसी से कम नहीं है। हम सबके साथ मिलकर सबको साथ लेकर काम करेंगे। अब कार्यकर्ताओं के एजेण्डे पर काम होगा। आने वाले नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में हमें शत-प्रतिशत सीटें जीतना है।

भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश की बागडोर केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे सौंपी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की यह ताकत है कि मुझे इस पद पर काम करने का मौका मिला। भाजपा ने मुझे बहुत सम्मान दिया। आम कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह है। हम लोगों ने विचारधारा के लिए जीवन दिया है। लम्बे समय की तपस्या के बाद आज पार्टी इस स्थिति में पहुंची है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भाजपा का व्यापक जनाधार है। मोदी जैसा नेतृत्व आज हमारे पास है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की बेहतरी के लिए काम कर रही है।

भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगेः योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की क्षमता रखने वाले भूपेन्द्र चौधरी को प्रदेश की बागडोर सौंपी गयी है। प्रदेशभर के कार्यकर्ता उन्हें जानते हैं। उनकी क्षमता के कारण केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। योगी ने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में हम लोकसभा में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। मोदी की मंशा के अनुरूप हर व्यक्ति को भाजपा के मिशन से जोड़ें।

सरकार व संगठन एक रथ के दो पहिए की तरह आगे बढ़ रहा: केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार व संगठन एक रथ के दो पहिए की तरह आगे बढ़ रहे हैं। भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में 2014 का रिकार्ड तोड़ेंगे। सौ में 60 हमारा है बाकी में बंटवारा है। बंटवारे में भी हमारा है। भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा के बल पर आशीर्वाद प्राप्त करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी ताकत भूल जाता है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत भूलना नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की इमारत गिरना चाहिए कि नहीं ? भाजपा सरकार मातृशक्ति के सशक्कतीकरण और युवाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चौधरी के नेतृत्व में नित नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी ने जमीनी कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कराने का काम किया है। उन्हें संगठन कार्य का लम्बा अनुभव है। पार्टी उनके नेतृत्व में निरन्तर आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अलावा मत्स्य मंत्री संजय निषाद, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, अमरपाल मौर्य, सांसद व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Tags: bhupendra chaudharyLucknow News
Previous Post

मैकरॉनी ने निगल ली दो मासूमों की जिंदगी, तीन की हालत गंभीर

Next Post

नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया अभिनंदन

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
Bhupendra Chaudhary

नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया अभिनंदन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री रैली में खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे

08/06/2025
Murder

पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

11/06/2023
Ram Navami

राम नवमी पर कर लें ये काम, मनचाहे जीवनसाथी की होगी प्राप्ति

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version