• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़ी विद्युत चोरियों व बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पॉवर कारपोरेशन एवं ऊर्जा निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात की कमी से किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए तथा उन्हें सिंचाई की पर्याप्त सुविधा मिले, इसके लिए उन्हें विद्युत् की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ख़ासतौर पर ऐसे जिलों में जहां पर नलकूप आधारित सिंचाई पर निर्भरता ज्यादा हो, उन जिलों में विद्युत की आपूर्ति में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा की किसानों के यहां निजी नलकूप में मीटर लगाने का उद्देश्य बिजली खपत की माप करना है, न कि बिलिंग करना है। किसानों को बिजली बिल अपने निजी नलकूप के लोड, हॉर्स पावर के सापेक्ष तथा पुरानी व्यवस्था के आधार पर ही देना है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है कि अब मीटर के आधार पर उन्हें बिल देना पड़ेगा, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि किसानों के यहां मीटर इसलिए लगाए जा रहे हैं, जिससे कि ऊर्जा खपत का पता चल सके। उद्योगों में, कृषि क्षेत्र में, वाणिज्यिक क्षेत्र में कितनी ऊर्जा खपत हो रही है। इसके लिए मीटर सब जगह लगाए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में कितना लाइन लॉस और कितना टेक्निकल लॉस हो रहा है। इसकी जानकारी के लिए भी मीटर लगाए जा रहे हैं। किसानों की बिलिंग से इसका कोई लेना देना नहीं है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज शक्ति भवन में बिजली आपूर्ति, लाइन लॉस, निजी नलकूप कनेक्शन, बिलिंग, राजस्व वसूली, विद्युत् चोरी आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी डिस्कॉम के एमडी को 01 सप्ताह के भीतर किसानों के निजी नलकूप के कनेक्शन में आ रही समस्या को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने निजी नलकूप कनेक्शन के लिए धनराशि जमा कर दी है। प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उन्हें कनेक्शन देकर उनके नलकूपों को ऊर्जित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित न होने तथा किसी भी समस्या पर तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।

स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने ‘आरम्भ’ अभियान को तेज करने के दिए निर्देश

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी न हो, इसके प्रयास किए जाय। सही बिल बनाया जाए, जिससे बार-बार बिल सुधार की नौबत न आए। उन्होंने डीजी विजिलेंस को बड़ी विद्युत चोरी रोकने के लिए निरन्तर रेड डालने के निर्देश दिए। खासतौर पर बड़ी विद्युत चोरियों व बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लाइन लॉस कम करने के निरन्तर प्रयास किए जाए तथा राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाए। कहा कि राजस्व की कमी से किसी भी व्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने ट्रांसफॉर्मर के जलने की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इसमें शीघ्र कमी लाई जाए। ट्रांसफॉर्मर का निरन्तर लोड और ऑयल चेक किया जाय। डायरेक्ट तकनीक ने बताया कि प्रदेश भर में प्रतिदिन 1100 से 1200 ट्रांसफॉर्मर जल रहे और इतने ही रिपेयर भी हो रहे है। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी/कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करे। विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और बेईमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप्र में 2100 नये राजकीय नलकूप लगाने की मंजूरी, किसानों में मुफ्त बांटेंगे सरसों के बीज

पावर कारपोरेशन के चेयरमैन  एम देवराज ने सभी डिस्कॉम के एमडी को निर्देशित किया है कि किसानों के लिए विद्युत आपूर्ति में किसी भी स्तर पर कमी ना हो किसानों के निजी नलकूप के नए कनेक्शन को भी शीघ्र उर्जित कराएं इसके प्रबंध किए जाएं सामान की आपूर्ति को लेकर भी सभी डिस्कॉम एक दूसरे की मदद करें, जिससे विद्युत व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

बैठक में डी.जी विजलेंस  एस एन सावत, प्रबंध निदेशक उत्पादन एवं पारेषण  पी. गुरु प्रसाद, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन  पंकज कुमार, के साथ सभी डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक उपस्थिति थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow News
Previous Post

स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने ‘आरम्भ’ अभियान को तेज करने के दिए निर्देश

Next Post

अब वाहनों का नहीं होगा मैन्युअल फिटनेस टेस्ट, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन होंगे स्थापित

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
vehicle

अब वाहनों का नहीं होगा मैन्युअल फिटनेस टेस्ट, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन होंगे स्थापित

यह भी पढ़ें

Soldiers Bus Overturned

जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 घायल

30/10/2024

रिस्पना और बिंदाल नदी में एलिवेटेड सड़क के लिए तलाशें संभावनाएं : मुख्य सचिव

13/04/2022
Gas Stove

खराब गैस स्टोव का ऐसे करें रीयूज, आपकी क्रिएटिविटी के हो जाएंगे फैन

10/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version