• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नाटक को कहा गया है संकट मोचक: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगलुरु। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को श्रीधर्मस्थल मंजूनाथेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस (एसडीएमआईएनवाईएस) के “क्षेमवन” नामक एक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।

बेंगलुरु में श्री धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस क्षेमवन (यूनिट) का उद्घाटन करते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/1iTZovEYO7

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 1, 2022

कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने उद्घाटन समारोह में कहा कि यह मेरे लिए अद्भुत क्षण है। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का बहुत घनिष्ठ संबंध है। कर्नाटक की परम्परा है कि भगवान श्री मंजूनाथ के अनुयायी गोरक्ष की परम्परा को आगे बढ़ाते हैं। यह अद्भुत केन्द्र खुल रहा है।

कर्नाटक को संकट मोचक कहा गया है। भगवान श्रीराम जब जंगलों में घूम रहे थे तब हनुमान जी इसी कर्नाटक में उन्हें मिले थे। उनके साथ से राम सेतु का निर्माण हुआ। बोम्मई जी भी एक योगी की तरह ही कर्नाटक की सेवा कर रहे हैं। विरेन्द्र हेगड़े इस केन्द्र के माध्यम से एक योगी के रूप में समाज को आगे बढ़ा रहे हैं।

यूपी में मदरसों का सर्वे कराएगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह शहर आईटी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी का हब माना जाता है। यह शहर दुनिया का मार्गदर्शन करता दिखाई दे रहा है। जब प्रधानमंत्री मोदी भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रीलियन तक ले जाने का आह्वान कर रहे हैं तो बंगलुरु का अहम योगदान हो सकता है। ऐसे समय में यह भी देखा जाना जरूरी है कि भारत के धर्मस्थलों की भूमिका क्या होनी चाहिए। विश्व योग दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया भारत से जुड़ती दिखाई दे रही है।

175 देशों ने योग से जुड़कर योग और आध्यात्मिक ताकत का लोहा माना है। धर्म के सभी कार्य शरीर से ही संभव हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। भले ही लोग एलोपैथी की ओर भाग रहे हों लेकिन शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाना है तो आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, नेचुरोपैथी समेत पारम्परिक पद्धति की ओर जाना होगा। एक चौथाई आबादी होने के बावजूद कोविड के दौरान अमेरिका में भारत से दोगुनी मौत हुई। उप्र में नया आयुष विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।

Tags: bengaluru newscm yogikarnataka newsLucknow NewsNational newsup news
Previous Post

OMG! महिला के खाते में आए 57 करोड़, दिल-खोलकर किया खर्च, और फिर……

Next Post

सुशांत सिंह को याद कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- वो सब कुछ था

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Next Post
Ankita

सुशांत सिंह को याद कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- वो सब कुछ था

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
constable body found hanging

दिव्यांग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

05/03/2021
CM Vishnu Dev Sai

राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version