• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asia Cup: सुपर-4 में पहुंचा श्रीलंका, बांग्लादेश का टूटा सपना

Writer D by Writer D
01/09/2022
in Main Slider, खेल
0
Asia Cup

Sri Lanka beat Bangladesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। श्रीलंका ने कुशल मेंडिस (60) और दसुन शनाका (45) की शानदार पारियों की बदौलत बांग्लादेश को एशिया कप 2022 (Asia Cup) में गुरुवार को दो विकेट से हराकर सुपर-4 में कदम रखा।

बांग्लादेश ने श्रीलंका को 20 ओवर में 184 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने चार गेंदें रहते हासिल किया।

श्रीलंका ने 184 रन का पीछा करते हुए 158 रन पर कप्तान शनाका के रूप में अपने आखिरी बल्लेबाज को खो दिया था। इसके बाद चमिका करुणारत्ने (16) और असिता फर्नांडो (10) ने 10 गेंदों में 26 रन जोड़कर अपनी टीम को बेहद करीबी मुकाबले में जीत दिलायी।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाज़ी के लिये बुलाया। डेब्यूटेंट असिता फर्नांडो ने सलामी बल्लेबाज शब्बीर हुसैन (05) को आउट करके अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया, लेकिन मेहदी हसन मिराज़ (38) और शाकिब अल हसन (24) की बदौलत बांग्लादेश ने पावरप्ले में 55 रन बनाये। मिराज़ ने 26 गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये, जबकि शाकिब ने 24 रन बनाने के लिये 22 गेंदें खेलीं।

मुश्फिकुर रहीम (04) एक बार फिर असफल रहे, लेकिन अफ़ीफ़ ने पहली गेंद से हमलावर होते हुए महमूदुल्लाह के साथ पांचवे विकेट के लिये 57 रनों की साझेदारी की। अफ़ीफ़ ने 22 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत 39 रन बनाये, जबकि महमूदुल्लाह ने 22 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की बदौलत 27 रन की पारी खेली।

मोसद्देक ने अंत में नौ गेंदों पर ताबड़तोड़ 24 रन बनाए और अपनी टीम को 20 ओवर में 183 रन तक पहुंचा दिया।

Tags: Asia Cup 2022cricket newssports news
Previous Post

लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुगा गिरफ्तार, नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

Next Post

गैंगेस्टर में तीन अपराधियों की 26.36 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Use AI according to need: CM Dhami
Main Slider

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

10/08/2026
Next Post
House Attached

गैंगेस्टर में तीन अपराधियों की 26.36 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

UP Violence

जुमे की नमाज के बाद पथराव व आगजनी, सीएम योगी ने दिये कड़ी कार्रवाई का निर्देश

10/06/2022
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी 16 जनवरी को लॉन्च करेंगे CO-WIN ऐप, इसी दिन शुरू होगा टीकाकरण

13/01/2021
Transfer

UPTET पेपर लीक के बाद शिक्षा विभाग में ट्रांसफर, अनिल भूषण होंगे परीक्षा नियामक प्राधिकारी

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version