• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नालों के पानी को सिंचाई के उपयोग में लाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
07/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Drains

water of drains for irrigation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। खुशहाल हो किसान,  मुस्कुराएगा प्रदेश और हिंदुस्तान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की इसी अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए सरकार नालों के पानी (Drains) को सिंचाई योग्य बनाने की अभिनव योजना बना रही है।

राज्य सरकार इस योजना को जल्द जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है। नमामि गंगे के इंजीनियरों को खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों में गिरने वाले नालों के पानी को शोधित (ट्रीट) कर सिंचाई के उपयोग में लाया जा सके, ऐसी तैयारी की जा रही है। इससे नदियों को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। नालों के पानी (Water of Drains) को नदियों में गिरने से पहले संयंत्रों के माध्यम से ट्रीट कर जल स्वच्छ कर पानी को सिंचाई में इस्तेमाल किया जायेगा।

848 नालों (Drains) की हो सकेगी मॉनीटरिंग

योजना के तहत नदियों में गिरने वाले नालों को रोक कर उनके दूषित पानी को ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए शोधित किया जाएगा। इससे न केवल सिंचन क्षेत्र का विस्तार होगा, बल्कि नदियों को प्रदूषित होने से भी बचाया जा सकेगा। इसके जरिए कम लागत में सिंचाई की व्यवस्था भी होगी। प्रयोग के तौर पर इस योजना का खाका तैयार किया जा रहा है।

इस नालों के आसपास की कृषि भूमि को जल मिलेगा, जिससे सिंचाई में प्रयुक्त जल का भी संरक्षण हो सकेगा। प्रदेश में बहने वाले 848 नालों की मॉनीटरिंग की जाएगी। हर नाले की निगरानी के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनेगी। नालों के आसपास रहने और समाज से जुड़े लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। सरकार की सोच है कि आसपास के लोगों की नजर रहेगी तो इसकी मॉनीटरिंग भी ठीक से होगी।

सभी एसटीपी संचालन की होगी जांच

नमामि गंगे विभाग प्रदेश के सभी एसटीपी( सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) संचालन की जांच भी करेगा। जल संरक्षण और जल संवर्धन की दिशा में नए प्रयोग किए जाएंगे। सीसीटीवी (क्लोज सर्किट टीवी) से गंगा की निगरानी की योजना को जमीन पर उतारने और हर एसटीपी की कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की योजना भी इस माह से तैयार होगी। उत्तर प्रदेश में नमामि गंगे की संचालित परियोजनाओं से नदियों की स्वच्छता में अभूतपूर्व परिवर्तन आए हैं।

वैक्सीन के योग्य व्यक्ति समय पर प्रीकॉशन डोज लगवाएं: सीएम योगी

गंगा समेत प्रदेश की छोटी-बड़ी सभी नदियों को अविरल और निर्मल करने के लिए योगी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। नालों के पानी को नदियों में गिरने से रोक कर उसका उपयोग सिंचाई में करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नदियों को स्वच्छ बनाने के साथ ही किसानो के लिए भी ये उपयोगी होगी। गंगा से जुड़े सभी एसटीपी के संचालन की भी ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

शाही जामा मस्जिद बम से उड़ाने की धमकी, पोस्टर लगा कर लिखा- किसी भी जुमे को रखा जएगा बम

Next Post

भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल पर लगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Next Post
Pakistan

भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल पर लगी रोक

यह भी पढ़ें

namami ganga

गंगा संरक्षण की ओर बड़ा कदम: वाराणसी और भदोही में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को नमामि गंगे की हरी झंडी

14/02/2025
Guru Purnima

कार्य में नहीं मिल रहा यश, गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय

03/07/2023
bada mangal

कष्टों से मुक्ति पाने के लिए करें हनुमान जी के इन खास मंत्रों का जाप

10/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version