• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की छत डालने के दौरान शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, चार अन्य घायल

Writer D by Writer D
14/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Died
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन फॉरेंसिक इंस्टिट्यूट में सोमवार को छत डालने के दौरान शटरिंग गिरने से उसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत (Died) हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित दारोगा खेड़ा रनियापुर मार्ग पर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण एवं विधि विज्ञान इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इंस्टीट्यूट में छत ढलाई का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक शटरिंग गिरने से उसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया, मगर स्थिति गंभीर होने के मद्देनजर उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। उनकी पहचान की जा रही है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समिति द्वारा जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। इस जांच समिति में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण, अपर पुलिस महानिदेशक मोहित अग्रवाल तथा लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने समिति को आज ही अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में एक श्रमिक की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए पीडित के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना में घायल व्यक्तियों को मुआवजा देने के साथ-साथ उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

छह हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Next Post

पत्नी की लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Arrested

पत्नी की लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal Sharma

अन्नदाता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल

12/07/2024
arrested

प्रधान पद की महिला प्रत्याशी का बेटा बांट रहा था शराब, पुलिस ने भेजा जेल

10/04/2021
सज्जाद लोन 360 दिन बाद रिहा

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन 360 दिन बाद रिहा

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version