• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 20 जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी चेतावनी जारी

Writer D by Writer D
16/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rain

heavy rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और मौसम परिवर्तन की वजह से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अति भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को इन दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होगी। इसके अलावा आज गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बीती रात अच्छी बारिश हुई है। आज सुबह भी बूंदाबादी हो रही है। विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा के कारण लखनऊ में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबित उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक कमोबेश स्थिति ऐसी ही रहेगी। लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत कई जिलों में रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। भारी बारिश के कारण लखनऊ और उन्नाव में मकान गिर गए गए है। मलबे में दबकर लखनऊ में 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई है। उन्नाव में भी मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत हुई है।

निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, तीन बच्चों समेत नौ की मौत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 सितंबर के लिए उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, आयोध्या, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी और मेरठ शामिल हैं। इन जिलों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। बिजली की गरज चमक भी होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोरखपुर और संत कबीर नगर जिले में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने केसाथ बिजली की गरज चमक के बीच भारी बारिश हो सकती है।

तेज बारिश में राहत कार्य के लिए सीएम योगी का जिलों को निर्देश

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस अलर्ट को देखते हुए अल्मोड़ा के जिला अधिकारी ने जिले में सभी स्कूलों को अवकाश रखने का आदेश दिया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सिर्फ अल्मोड़ा ही नहीं राज्य के अन्य जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ आदि में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश या कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

Tags: Heavy Rain AlertRain in Uprain warningweather enwsWeather updates
Previous Post

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में CBI का छापा, अन्य बैंकों में मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashwini Vaishnaw
उत्तर प्रदेश

भारत की आर्थिक विकास यात्रा के चार स्तंभों से यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं: अश्विनी वैष्णव

19/08/2026
Ashu Malik-Imran Masood
उत्तर प्रदेश

चाय-पकौड़ी पर तकरार! इमरान मसूद और आशु मलिक की बैठक में भिड़ंत

19/08/2026
Mayawati-Satish Chandra Mishra
उत्तर प्रदेश

BSP ने फूंका चुनावी बिगुल! सतीश चंद्र मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

19/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

19/08/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने दो ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लाट का किया शिलान्यास

19/08/2026
Next Post
CBI

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में CBI का छापा, अन्य बैंकों में मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

cm yogi

अपने दायित्वों को समझना आज सबसे बड़ी आवश्यकताः सीएम योगी

28/03/2023
Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank

रमेश पोखरियाल निशंक : केवीएस ने शिक्षा को डिजिटल माध्यम से जारी रखकर किया सराहनीय काम

08/10/2020
CM Yogi unveiled the Sri Rajagopuram gate of Sugreeva Fort

पांच सौ साल पहले एकजुट हुए होते, तो नहीं देखना पड़ता गुलामी का मुंह : योगी आदित्यनाथ

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version